70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Filmfare Awards: रेड कार्पेट पर पहुंचे शाहरुख खान, अनन्या पांडे ने स्टेज पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

Filmfare 2025: 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हो चुका है और 17 साल बाद होस्ट करने के लिए शाहरुख खान भी सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। वहीं स्टेज पर अनन्या पांडे ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।

स्नेहा मौर्या

Filmfare Awards Ceremony 2025: गुजरात के अहमदाबाद में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की ग्रैंड सेरेमनी का आज यानी 11 अक्टूबर को आगाज हो चुका है। बॉलीवुड के सितारे एक-एक कर रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं और माहौल पूरी तरह ग्लैमरस हो गया है। इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात टूरिज्म के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे बॉलीवुड की चमक देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचे।

दरअसल, 17 साल बाद सेरेमनी होस्ट करने के लिए शाहरुख खान भी पहुंच चुके हैं और वो जल्द ही मंच पर परफॉर्म भी करने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म लापता लेडीज इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन गई है। 24 कैटेगरीज में नाम आने के साथ इसने फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना लिया।

फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले रवि किशन भी रेड कार्पेट पर पहुंचे और अपने नॉमिनेशन को लेकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “33 साल बाद फिल्मफेयर मंच पर आना मेरे लिए सम्मान की बात है। महादेव के घर देर है, अंधेर नहीं।” वहीं, शैतान फेम एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला है। टीवी और ओटीटी की दुनिया से भी कई सितारे इस बार अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने हैं।

करण जौहर ने रेड कार्पेट पर मारी धांसू एंट्री

इसके अलावा वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर लक्ष्य ललवानी भी पहुंच चुके हैं। सिंगर अनु मलिक भी सेरेमनी में रेड कार्पेट पर स्पॉट हुए। वहीं करण जौहर ने भी धांसू एंट्री मारी है और फिल्म ‘धड़क 2’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस इवेंट के रेड कार्पेट पर नजर आए हैं।

अनन्या पांडे ने दी दमदार परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अनन्या पांडे ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उनके एनर्जेटिक डांस ने महफिल लूट ली। अब उनका ये धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा शूजीत सरकार और मौसमी चटर्जी भी रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए। उनका बातचीत करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉस्को सीजर को फिल्म ‘बैड न्यूज’ के ‘तौबा-तौबा’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का सम्मान मिला है और रीडिफाइन को फिल्म ‘मूंज्या’ के लिए बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन