कपिल शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Father's Day Special: जब कपिल शर्मा ने की थी अपने पापा के मरने की दुआ, जानें पुराना किस्सा

कपिल शर्मा के शो में उनकी मां हमेशा दिख जाती हैं। वहीं, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कपिल अपने पापा से बेहद डरते थे, लेकिन उनके निधन के बाद कपिल को पता चला कि उनके पापा डरावने नहीं बल्कि बेहद स्वीट थे।

सोनाली झा

मुंबई: कपिल शर्मा, जिन्हें देशभर में कॉमेडी का किंग कहा जाता है, लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले इस कलाकार की जिदगी में भी एक ऐसा पहलू है जो दर्द से भरा हुआ है। फादर्स डे के मौके पर कपिल का अपने पिता को लेकर किया गया एक इमोशनल खुलासा फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कभी अपने पिता के लिए मौत की दुआ की थी।

कपिल के पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और 1997 में उन्हें कैंसर होने का पता चला। बीमारी अंतिम चरण में थी और वो काफी तकलीफ में रहते थे। कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने पापा की हालत नहीं देख पा रहा था। दर्द से कराहते हुए उन्हें देख मैं टूट चुका था। तब मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि उन्हें अपने पास बुला लें।

हालांकि यह कहना जितना आसान लगता है, करना उतना ही कठिन। कपिल ने कहा कि उन्हें उस वक्त अहसास नहीं था कि पिता की मौजूदगी क्या मायने रखती है, लेकिन अब उनकी कमी हर पल खलती है। उन्होंने बताया कि अपने पिता की कुछ आदतों से वो चिढ़ते थे, जैसे शराब पीना या चिकन लाना। लेकिन समय के साथ उन्हें ये समझ आया कि हर इंसान की अपनी परछाइयां और मजबूरियां होती हैं।

कपिल ने यह भी कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती हैं, लेकिन पिता को उन्होंने बहुत कम समय के लिए जाना। 2004 में कपिल के पिता का निधन हो गया था, उस समय कपिल अपनी पढ़ाई में व्यस्त थे। अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए आज भी कपिल अपने पिता के एक पुराने दोस्त को श्रद्धा स्वरूप शराब की बोतल भेंट करते हैं। क्योंकि उनके पिता उस दोस्त को बोतल दिया करते थे और कपिल मानते हैं कि ये परंपरा उन्हें पिता से जोड़ती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग