फरहान अख्तर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: जब फरहान अख्तर को मां ने दी थी घर से बाहर निकालने की धमकी, जानें पुराना किस्सा

फरहान अख्तर एक एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट है। फरहान का आज 51वां बर्थडे है। एक्टर का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 1974 में हुआ था। फरहान एक फिल्मी परिवार से आते हैं, एक्टर के पिता जावेद अख्तर मशहूर राइटर हैं।

सोनाली झा

मुंबई: फरहान अख्तर एक एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट है। फरहान अख्तर का आज 51वां बर्थडे है। एक्टर का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 1974 में हुआ था। फरहान एक फिल्मी परिवार से आते हैं, एक्टर के पिता जावेद अख्तर अपने राइटिंग के लिए भारतीय सिनेमा में काफी मशहूर हैं। फरहान ने साल 2001 में 'दिल चाहता है' मूवी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की।

फरहान को इस फिल्म में मॉडर्न इंडियन युथ को प्रदर्शित करने के लिए नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड भी मिला था। इतना ही नहीं एक्टर ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने एक वॉर फिल्म 'लक्ष्य' का निर्देशन किया था, जो कि साल 2004 में रिलीज हुई थी।

एक्टर ने 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' मूवी के साउंडट्रैक के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए फरहान और उनकी बहन जोया अख्तर ने गीतकार के रूप में काम किया था। साल 2008 में स्क्रीन डेब्यू कर म्यूजिकल ड्रामा 'रॉक ऑन' के लिए उन्होंने निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। जब फरहान की मां हनी ईरानी को पता चला कि फरहान ने कॉलेज से ड्रॉपआउट कर लिया है, तो फरहान की मां ने धमकी दी कि अगर उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं किया तो वह उन्हें घर से निकाल देंगी। फरहान अपनी मां की बात से डर गया था। बड़ी मेहनत से फरहान ने अपने पिता की तरह ही स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया। एक्टर ने फिल्म ‘दिल चाहता है’ की स्क्रिप्ट लिखी और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

फरहान ने  3 साल तक अधुना भबानी के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली थी। कपल को शाक्य और अकीरा नाम की दो बेटियां हैं। शादी के 16 साल बाद 21 जनवरी 2016 को फरहान ने अपने इस शादी से अलग होने का ऐलान किया था  जिसके बाद 24 अप्रैल 2017 को फरहान अख्तर और अधुना भबानी का तलाक हो गया था। जिसमें भबानी को उनके बच्चों की कस्टडी मिली। इसके बाद एक्टर ने 2018 में शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और 19 फरवरी 2022 को वो अपने खंडाला फार्महाउस में शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा