Photo - Instagram  
मनोरंजन

फरदीन खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, जल्द करेंगे बड़े पर्दे कमबैक

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। एक्टर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने यह खुलासा किया है कि वह जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

जिसे सुनकर उनके फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है। वो उन्हें बिग स्क्रीन पर वापस देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फरदीन खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपना बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी हालिया पोस्ट पर जबरदस्त समर्थन और पॉजिटिविटी के लिए आप सभी को धन्यवाद! आपके दयालु शब्द और प्रोत्साहन मेरे लिए फ्यूल हैं। मैं वास्तव में आपमें से प्रत्येक के लिए आभारी हूं। प्यार फैलाते रहें और उन्नति करते रहें। बेहतरीन रहो!” वहीं अब फरदीन खान के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक के लाइक्स और कमेंट्स का तांता लगा हुआ है।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप स्क्रीन पर अब तक देखे गए सबसे सेक्सी इंसान हैं, मैं आपको बहुत-बहुत प्यार करती हूं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “फरदीन आप दृढ़ता, समर्पण और कड़ी मेहनत का ज्वलंत उदाहरण हैं। चमकते रहो मेरे दोस्त, तुम्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।”

तीसरे यूजर ने लिखा, “भगवान का उपहार है कि आप बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक हैं.. लव डियर।” बता दें कि फरदीन खान आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में नजर आए थे। एक्टर ‘नो एंट्री’, ‘हे बेबी’ और ‘फिदा’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार