फरदीन खान और बेटे अजारियस की फोटो (Photo Source - Instagram) 
मनोरंजन

फरदीन खान को बेटे से हेड मसाज कराना पड़ा भारी, बोले- OMG...

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) इन दिनों अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव हो गए हैं। एक्टर जल्द ही लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। जिसको लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फरदीन अपने छोटे बेटे अजारियस से हेड मसाज करने के लिए कहते हैं। जिस पर उनके बेटे ने मस्ती में अपने पिता के सिर के बालों को पकड़कर ऐसा घुमाया कि एक्टर ने अपने कान पकड़ते हुए कहा कि अब वहीं कभी दोबारा अपने बेटे को हेड मसाज के लिए नहीं कहेंगे। वीडियो में उनकी बेटी की भी झलक देखने को मिल रही है। तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। फरदीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अपने बच्चों से सिर की मालिश के लिए कहा... OMG, फिर कभी नहीं कहूंगा!” फरदीन खान के इस वीडियो को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर 

बता दें कि फरदीन खान 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'प्यार तूने क्या किया' और 'फिदा' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर अपने फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विस्फोट' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'विस्फोट' का डायरेक्शन कूकी गुलाटी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा के होने की भी बात कही जा रही है। 

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही