सुनीता आहूजा-फरहा खान का नया शो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सुनीता आहूजा संग फराह खान की नई जोड़ी होगी हिट, टैलेंट शो में मचेगा जबरदस्त धमाल

Farah Khan New Show: कोरियोग्राफर फरहा खान और सुनीता आहूजा की नई धमाकेदार कमेस्ट्री अब दर्शकों को देखने को मिलेगी। फरहा खान अपना नया शो 'आंटी किसको बोला' लेकर आ रही हैं। इस नए शो को लेकर सभी उत्सुक है

गीतांजली शर्मा

Farah & Sunita New Chemistry:  फिल्ममेकर फराह खान नए-नए शोज के माध्यम से वक्त-बेवक्त लोगों का दिल बहलाती रहती हैं। इसी लिस्ट में अब एक बार फिर वह  कुछ नया और रिफ्रेश लेकर आ रही हैं। इस नये टैलेंट शो का नाम 'आंटी किसको बोला'  है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ साजिद खान और अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भी नजर आ रही हैं।

सुनीता और साजिद शो के जज

इस नये रिफ्रेशिंग शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी नजर आएंगे। फराह ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "कल से शुरू हो रहा है, हमारा नया शो 'आंटी किसको बोला? वो भी मेरे खुद के चैनल पर। बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता अहूजा को। शो के इन दोनों जजों ने  हर औरत में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मेरी बहुत मदद की है।

फराह के पोस्ट के बाद लोगों के आए रिएक्शन्स

फराह खान के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी पोस्ट किए।

मनीष पॉल ने लिखा, फराह, मुझे ये बहुत पसंद आया! बहुत बढ़िया काम किया, ढेर सारी बधाई! दूसरे यूजर ने कमेंट किया, मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं इसके लिए।

एक यूजर ने फराह से उनके कुक दिलीप के बारे में पूछते हुए लिखा, दिलीप कहां है? एक यूजर ने लिखा, बधाई हो मैम।

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी बनाती हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां इंटरव्यू भी करने जाती हैं। इससे पहले निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे थे। इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।

वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- शाहरुख, गौरी और आर्यन से दिलीप की हिमाकत के लिए पहले से ही माफी, पर गाना है ही इतना अच्छा, वह खुद को रोक नहीं पाए।

(एजेंसी इनपुट)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा