फराह खान, सीजर, दीवा और अन्या  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Farah Khan Children: बच्चों के अमेरिका जाने पर छलका फराह खान का दर्द, बोलीं- मेरे दिल के 3 टुकड़े

Farah Khan Kids: फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स सीजर, दीवा, अन्या आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। तीनों अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। बच्चों को विदा करते हुए फराह भावुक हो गईं।

सोनाली झा

Farah Khan Emotional Post: फिल्ममेकर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के लिए यह वक्त बेहद भावुक है। फराह खान और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स सीजर, दीवा और अन्या अब अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की शुरुआत करने जा रहे हैं। तीनों बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। खास बात यह है कि तीनों अलग-अलग यूनिवर्सिटी और अलग-अलग शहरों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

बच्चों को विदा करते हुए फराह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह अपने तीनों बच्चों के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं। बच्चों के कॉलेज जाने के बाद घर में उनके बिना रहना फराह के लिए आसान नहीं होने वाला है।

फराह खान ने कही ये बात

फराह खान ने लिखा कि अगर किसी को लगता है कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है, तो तीन बच्चों के साथ इसे तीन बार करने की कोशिश करनी चाहिए। उनके लिए यह तीन शहर, तीन कैंपस और तीन विदाइयों जैसा है। फराह ने अपने बच्चों को प्यार से अपने दिल के तीन टुकड़े बताया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को जिंदगी खुलकर जीने की सलाह देते हुए लिखा कि जाओ, जी लो अपनी जिंदगी, लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी और डैड के पास ही आते हैं।

बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़ाया हौसला

फराह खान की भावुक पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्यार और शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने उन्हें ‘बेस्ट मॉम ऐवर’ बताया। वहीं रिया कपूर ने बच्चों के इतने बड़े हो जाने पर हैरानी जताई। शिल्पा शिरोडकर ने भी फराह को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों पर भरोसा रखने की बात कही। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट कर परिवार को प्यार दिया।

कौन सा बच्चा क्या पढ़ेगा

फराह और शिरीष के तीनों बच्चे अमेरिका की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। दीवा कुंदर बॉबसन कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप और फाइनेंस की पढ़ाई करेंगी। अन्या कुंदर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और डेटा साइंस पढ़ेंगी। वहीं सीजर कुंदर एमोरी यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस की पढ़ाई करेंगे। बच्चों के इस नए सफर की शुरुआत पर फराह भावुक जरूर हैं, लेकिन उनकी पोस्ट में बच्चों के लिए गर्व और खुशी साफ नजर आती है।

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी