फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Farah Khan Trip: 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं', फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान

Farah Khan Trip Viral Post: फराह खान इन दिनों अपनी व्लॉगिंग टीम के साथ जापान में छुट्टियां बिताने गई हैं। इस दौरान उनकी शर्ट पर लिखे संदेश ने इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यति सिंह

Farah Khan Trip Story: फिल्मी दुनिया की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ज्यादातर अपनी बेबाकी और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों फराह खान अपने काम की बिजी दिनचर्या से एक छोटा सा ब्रेक लेकर विदेशों की खूबसूरत वादियों का मजा उठा रही हैं।

अभी फिलहाल फराह खान अपनी यूट्यूब व्लॉगिंग टीम के साथ जापान की सैर पर निकली हैं, जहां से वह लगातार अपनी यात्रा से जुड़ी यादें शेयर कर रही हैं। इसी बीच फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी तस्वीर पोस्ट कर दी, जिसने उनके फैंस के साथ-साथ आम इंटरनेट यूजर्स का ध्यान भी तुरंत अपनी ओर खींच लिया।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखा फराह खान का अलग अंदाज

मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक ताजा तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में वह कैमरे के सामने चेहरा करने के बजाय उसकी तरफ पीठ करके खड़ी हुई नजर आ रही हैं। फराह खान के सामने का नजारा बहुत खूबसूरत है, जहां एक शांत झील और चारों तरफ फैली मनमोहक वादियां दिखाई दे रही हैं।

फराह खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

टी-शर्ट संदेश ने बटोरी सुर्खियां

फराह की पोस्ट में वैसे तो प्राकृतिक नजारा बेहद शानदार है, लेकिन लोगों की नजरें फराह की शर्ट पर जाकर रूक गईं। दरअसल, उनकी शर्ट के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प और मजेदार लाइन लिखी हुई थी। बता दें कि टी-शर्ट पर लिखा था साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है। यह वाक्य फराह खान के रीयल लाइफ से काफी मेल खाता है, क्योंकि वह रीयल लाइफ में भी बेहद चुलबुली और साधारण दायरे से बाहर रहने वाली इंसान हैं।

माउंट फूजी के सामने खिंचवाई थी फोटो

डायरेक्टर फराह खान ने पहले भी लजीज स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए और सड़कों पर घूमते हुए कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। हालही में उन्होंने अपनी पूरी व्लॉगिंग टीम के साथ एक शानदार ग्रुप फोटो भी शेयर की थी। उस तस्वीर की खास बात यह थी कि 'उनके ठीक पीछे जापान का विश्व प्रसिद्ध माउंट फूजी पहाड़ साफ नजर आ रहा था। उस समय भी फराह ने मजाक करते हुए लिखा था कि माउंट फूजी ने अचानक हमारी टीम को अपनी मुंह दिखाई का आशीर्वाद दे दिया है।'

फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ ने बदली किस्मत

साल 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के गाने ‘पहला नशा’ के लिए सरोज खान के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद फराह को कोरियोग्राफी का मौका मिला, जो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी की।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता