फराह खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फराह खान ने बेटी दिवा संग शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर गई हुई हैं। जहां से उन्होंने अपनी बेटी दिवा संग एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच कोरियोग्राफर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

दरअसल, आमतौर पर टीवी शोज में बतौर जज नजर आने वाली फराह का यूट्यूब व्लॉग भी काफी पॉपुलर है, लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाकर फैंस का दिल जीत रही हैं।

फराह खान ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटो फराह इन दिनों पुर्तगाल में हैं। उन्होंने हाल ही में लिस्बन की गलियों से अपनी और बेटी दिवा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले सड़कों पर टहलती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सिर्फ एक मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट भी है, जिसे फराह ने बेहद प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया।

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं अपनी बेटी दिवा की बहुत आभारी हूं कि उसने मुझे यह तस्वीर पोस्ट करने की अनुमति दी। यह मेरा पसंदीदा हाथ है, जिसे मैं पकड़ सकती हूं।" फराह की इस सादगी और स्नेह से भरी पोस्ट ने उनके फॉलोअर्स को भावुक कर दिया।

बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस ने लुटाया प्यार

हालांकि, इस पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया, बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। मलाइका अरोड़ा, भारती सिंह, महीप कपूर, जोया अख्तर और भावना पांडे ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। वहीं नेहा धूपिया ने कमेंट किया, "सुंदर लड़कियां!"

यूजर्स भी मां-बेटी की इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "सबसे खूबसूरत मां और बेटी की जोड़ी।" दूसरे ने लिखा, "इतनी प्यारी तस्वीर… दिल छू गई।"

खास बात ये है कि फराह खान बेहद मजाकिया और खुलकर बोलने वाली शख्सियत मानी जाती हैं, लेकिन अपने बच्चों को लेकर वह हमेशा प्रोटेक्टिव रही हैं। वे बेहद कम ही मौकों पर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं