क्रेजी के गाने ‘अभिमन्यु’ के म्यूजिक और विजुअल्स पर फिदा हुए फैंस  
मनोरंजन

Sohum Shah: 'सिर्फ गाना नहीं, तूफान है' ! क्रेजी के गाने ‘अभिमन्यु’ के म्यूजिक और विजुअल्स पर फिदा हुए फैंस

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का पहला प्रोमोशनल गाना ‘अभिमन्यु’ रिलीज हो चुका है। ऐसे में फैंस गाने के म्यूजिक और विजुअल्स पर फिदा हो गए हैं। एक फैन ने बताया कि क्रेजी बॉलीवुड का अगला बड़ा धमाका है।

सोनाली झा

मुंबई: तुम्बाड़ की जबरदस्त कामयाबी के बाद सोहम शाह अब क्रेजी लेकर आ रहे हैं, जो देखने वालों के होश उड़ाने वाली है। मेकर्स ने पहले टीजर्स से माहौल बनाया और अब जो ट्रेलर आया है। उसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। अब जब फिल्म की रिलीज पास आ रही है। मेकर्स ने पहला प्रोमोशनल गाना ‘अभिमन्यु’ रिलीज कर दिया है।

धांसू VFX, दमदार विजुअल्स, बैकग्राउंड में किशोर दा की आवाज और सोहम शाह की लाजवाब एक्टिंग, सबने मिलकर गाने को जबरदस्त बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की तारीफें करते नहीं थक रहे है। कोई इसे मास्टरपीस कह रहा है, तो कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। ट्रेलर ने पहले ही तहलका मचा दिया था, और अब ‘अभिमन्यु’ ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

एक फैन ने गाने की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि पहली बीट से ही पता चल जाता है कि ये कुछ खास है। क्रेजी बॉलीवुड का अगला बड़ा धमाका है। एक और फैन ने ट्वीट किया कि एड्रेनालिन, पावर, दीवानगी। अभिमन्यु फ्रॉम क्रेजी एक जबरदस्त बीस्ट सॉन्ग है। एक एक्साइटेड फैन ने लिखा कि बेस सुनते ही आपका दिल भी जोर से धड़कने लगेगा। एक फैन ने ट्वीट किया कि ये सिर्फ म्यूजिक नहीं, पागलपन है। क्रेजी एक ऐसा सफर है, जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।

एक ट्वीट में लिखा गया है कि इंटेंसिटी महसूस करो। क्रेजी अब तक का सबसे दमदार बॉलीवुड ट्रैक है। एक फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा कि हर जगह बस एक ही नाम क्रेजी का धमाका म्यूजिक वर्ल्ड में मचा रहा है हंगामा। क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया मुकाम सेट कर रही है। शानदार विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त थ्रिल के साथ, ये फिल्म दर्शकों को एक क्रेजी भरी राइड पर ले जाने वाली है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन