ईवा ग्रोवर ,आमिर खान और हैदर अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मांगकर खाना खा रहे हैं...' आमिर खान के सौतेले भाई को लेकर Ex-Wife का चौंकाने वाला दावा

Aamir Khan Step Brother News: एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपने पहले पति और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की मुफ्लिसी और गंभीर बीमारी के दौर से गुजरने की दर्दनाक सच्चाई बयान की है।

यति सिंह

Eva Grover On Aamir Khan Step Brother: 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे फेमस टीवी शो से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे दुखद दौर का खुलासा किया है। ईवा ने बताया कि सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक रही।

कभी ऐशो-आराम की जिंदगी देखने वाले हैदर आज दाने-दाने को तरस रहे हैं और किसी तरह चाल में अपनी रातें गुजारने को मजबूर हैं। ईवा ग्रोवर और हैदर अली खान की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जान-पहचान के महज 18 दिनों के अंदर ही हैदर ने ईवा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। हालांकि ईवा की मां इस फैसले के सख्त खिलाफ थीं, लेकिन उन्होंने परिवार से बगावत करके साल 2000 में भागकर शादी कर ली।

जल्दबाजी में शादी और फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

शादी के बाद ईवा के सामने एक ऐसा खौफनाक सच आया, जिससे वे पूरी तरह अनजान थीं। दरअसल हैदर को स्किजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी थी।

शादी के केवल तीसरे दिन ही हैदर ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद ईवा को गहरा सदमा लगा। ज्यादा शराब पीने की लत और शक्की मिजाज ने ईवा की लाइफ को नारकीय बना दिया।

ईवा ने इस रिश्ते को बचाने के लिए हर कोशिश की और लगातार 5 सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहती रहीं। जब बेटी का जन्म हुआ और प्रताड़ना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था, तब उन्होंने अपनी और बेटी की सलामती के लिए अलग होने का रास्ता चुना।

इस पूरी घटना में एक खास पहलू यह भी रहा कि शादी से पहले ही आमिर खान ने दूसरे जरियों से ईवा तक मैसेज भिजवाया था कि यह शादी सही फैसला नहीं है, क्योंकि आमिर खुद भी अपने इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे।

चाल में रात बिताने और दो वक्त के भोजन का संघर्ष

अतीत के तमाम कड़वे अनुभवों के बाद ईवा के दिल में अपने पहले पति के प्रति मानवीय संवेदना जीवित है। एक बातचीत के दौरान हैदर की मौजूदा हालत बयां करते हुए ईवा का दर्द साफ छलक पड़ा। आज हैदर के पास न तो रहने के लिए घर है और न ही खाने का ठिकाना है।

कभी कोई दोस्त मदद कर देता है तो कभी वे किसी चाल में आसरा ले लेते हैं। ईवा का कहना है कि जो हुआ सो हुआ, लेकिन एक इंसान के नाते उन्हें हैदर की स्थिति देखकर बहुत दुख होता है। वे आज भी ऐसे लोगों से घिरे हैं जो उन्हें गलत राह पर ले जाते हैं और शराब पिलाते हैं।

कतर एयरवेज की नौकरी से लेकर बदहाली तक का सफर

हैदर अली खान का नाता आमिर खान के परिवार से काफी पुराना रहा है। वे आमिर खान की मां शहनाज के पहली शादी से हुए बेटे हैं। जब शहनाज ने फिल्म मेकर ताहिर हुसैन से शादी की, तब हैदर इस प्रतिष्ठित खान परिवार का हिस्सा बने।

एक्टिंग के क्षेत्र में किस्मत आजमाने से पहले वे कतर एयरवेज में केबिन क्रू के तौर पर काम करते थे। शानदार करियर और बड़े खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी आज वे बेघर और बेसहारा होकर अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहे हैं।

बता दें ईवा ग्रोवर ने छोटे पर्दे के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के साथ काम किया था और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे फेमस टीवी शो से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा