एल्विश यादव की चमकी किस्मत, वेब सीरीज में एंट्री, भोपाल में चल रही शूटिंग  
मनोरंजन

लाफ्टर शेफ्स 2 विनर एल्विश की चमकी किस्मत, वेब सीरीज में कर रहे एक्टिंग

लाफ्टर शेफ्स 2 और बिग बॉस ओटीटी के विनर Elvish Yadav की किस्मत चमक गई है। अब उन्हें Web Series में काम करने का मौका मिला है और इसी जरिए उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Elvish Yadav Acting Debut: एल्विश यादव लगातार दो रियलिटी शो जीतने में कामयाब रहे अब एल्विश की किस्मत चमक गई है और अब वह सिर्फ रियलिटी शो तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि वह वेब सीरीज में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। उनके हाथ एक बड़ी वेब सीरीज लगी है और इसी के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया है। वेब सीरीज का नाम क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है मध्य प्रदेश के भोपाल में वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है, जिसमें एल्विश यादव भी हिस्सा ले रहे हैं।

एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर पहचाने जाते थे, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अचानक से (वाइल्ड कार्ड के तौर पर) उनकी एंट्री हुई और वह शो के विनर भी बन गए। इसके बाद वह लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आए और यहां भी उन्होंने जीत दर्ज की।

तेजी से बढ़ रही है एल्विश यादव की शोहरत

लगातार रियलिटी शोज में नजर आने वाले एल्विश यादव की शोहरत में अचानक से और इजाफा हो गया। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या पहले से ही अधिक थी जिसमें और इजाफा होता जा रहा है।

वेब सीरीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं एल्विश यादव

इंडिया टुडे के मुताबिक सोर्स ने बताया है कि एल्विश यादव काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में उतरने का मन बना रहे थे और अब उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एल्विश यादव एक वेब सीरीज के लिए भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं और अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर एल्विश यादव की हद ज्यादा एक्साइटेड हैं।

50 करोड़ है एल्विश यादव की नेटवर्थ

एल्विश यादव के नेटवर्थ की बात करें तो वह अपने यूट्यूब चैनल, म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो जीतकर अच्छा खासा पैसा कमा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश यादव की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपए बताई जाती है। अकेले लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 से ही उनकी एक करोड़ के आसपास की कमाई हुई है।

EndFragment

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया