एक रात की दुल्हन ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Ek Raat Ki Dulhan’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, शादी की पहली रात बनी डर और रहस्य की कहानी

Ek Raat Ki Dulhan Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘एक रात की दुल्हन’ का डरावना ट्रेलर रिलीज हो गया है। शादी की पहली रात से शुरू हुई कहानी अचानक खौफ और रहस्य में बदलती नजर आ रही है।

स्नेहा मौर्या

Ek Raat Ki Dulhan Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों नई-नई कहानियों के साथ प्रयोग किए जा रहे हैं, और इसी कड़ी में फिल्म एक रात की दुल्हन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक साधारण पारिवारिक कहानी से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कहानी एक ऐसी डरावनी रात में बदल जाती है, जिससे निकल पाना आसान नहीं लगता।

ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इसमें डर, दर्द और भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है।

नई दुल्हन की एंट्री के साथ शुरू होती है कहानी

इस भोजपुरी फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि इसे नूरसबा शेख ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ज्योति मिश्रा लीड रोल में नजर आ रही हैं। उनके साथ अमित शुक्ला, अयाज़ खान, सोनी राज और सीमा यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। करीब 4 मिनट 35 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत शादी के बाद की पहली रात से होती है। नई दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है और बार-बार पानी मांगती नजर आती है। लेकिन उसे पानी देने के बजाय ताने और नफरत का सामना करना पड़ता है।

एक रात में बदल जाती है पूरी जिंदगी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि ससुराल की दहलीज पार करते ही दुल्हन की जिंदगी बदल जाती है। जहां उसे अपनापन मिलने की उम्मीद थी, वहीं उसे अपमान और तानों का सामना करना पड़ता है।

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब अगली सुबह दुल्हन की मौत हो जाती है। इसके बाद कहानी एक डरावने मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां ससुराल वालों के लिए हालात काबू से बाहर होने लगते हैं। यहीं से शुरू होता है वह खौफनाक सिलसिला, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

ट्रेलर देख दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक कहानी भी लग रही है, जिसमें दर्द और गहराई साफ दिखाई दे रही है।

कुछ दर्शकों ने तो यह भी कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद लोग पानी की असली कीमत को समझ पाएंगे। वहीं कई फैंस अब फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर, ‘एक रात की दुल्हन का ट्रेलर दर्शकों को डर और इमोशन का ऐसा अनुभव देने का वादा करता है, जो भोजपुरी सिनेमा में एक अलग तरह का प्रयोग साबित हो सकता है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा