'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का मजेदार पोस्टर आउट, महिमा चौधरी संग पहली बार दिखे संजय मिश्रा 
मनोरंजन

DDLJ स्टाइल में दिखे संजय मिश्रा और महिमा चौधरी, 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर

New Poster: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर DDLJ स्टाइल में आया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म वधू की तलाश पर आधारित है।

अनिल सिंह

Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi: अभिनेता संजय मिश्रा और एक्ट्रेस महिमा चौधरी की आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का एक मजेदार और अनोखा पोस्टर जारी हो चुका है। दोनों कलाकारों ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

यह नया पोस्टर बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के आइकॉनिक सीन का रिक्रिएशन है, लेकिन इसे एक कॉमिक ट्विस्ट दिया गया है।

DDLJ के आइकॉनिक सीन का मजेदार रिक्रिएशन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्टर में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ट्रेन के डिब्बे में एक-दूसरे की तरफ पीठ करके बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने हाथों में किताबें पकड़ रखी हैं और वे पूरी तल्लीनता से पढ़ाई में डूबे हुए लगते हैं।

पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन भी बेहद मजेदार है और फिल्म के कॉमेडी-ड्रामा जॉनर की ओर इशारा करता है

"ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। अरे रह जाएंगे रह जाएंगे, पैसेवाले देखते रह जाएंगे।" यह लाइन फिल्म के संदेश की ओर संकेत करती है, जो सामाजिक सोच और आर्थिक स्थिति पर कटाक्ष हो सकता है।

वधू की तलाश में 'दुर्लभ प्रसाद'

'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' एक कॉमेडी-ड्रामा होने की उम्मीद है। यह पहली बार है जब संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। संजय मिश्रा अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं महिमा चौधरी कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' के बाद इस फिल्म में दिखाई देंगी।

फिल्म के पहले पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह पोस्टर दूल्हे 'दुर्लभ प्रसाद' के लिए वधू की तलाश के इश्तिहार जैसा था। पहले पोस्टर में बताया गया था कि 5 फुट 8 इंच की लंबाई और गेरुआ रंग वाले दुर्लभ प्रसाद दहेज लेंगे नहीं, बल्कि खुद लड़की वालों को दहेज देंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें दुल्हन में क्या-क्या खूबियां चाहिए: लड़की विधवा, तलाकशुदा, देशी-विदेशी हर तरह की चलेगी।

पहले पोस्टर को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने लिखा था कि जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद की मदद करें और इसके लिए दुल्हन खोज अभियान से जुड़ें। फिल्म निर्माताओं ने जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने की जानकारी दी है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO