‘दुपहिया सीजन 2' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

धड़कपुर की कहानी में फिर आएगा नया ट्विस्ट, ‘दुपहिया’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Dupahiya Season 2 Trailer Out: प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज़ ‘दुपहिया 2’ 1 अक्टूबर 2026 से स्ट्रीम होने जा रहा है। धड़कपुर गांव की नई मुश्किलों और हंगामे की झलक दर्शकों के सामने आ गई है।

यति सिंह

Dupahiya Season 2 On Prime Video: अपराध-मुक्त माने जाने वाले धड़कपुर गांव की शांति एक बार फिर टूटने वाली है। प्राइम वीडियो ने अपनी पॉपुलर ओरिजिनल सीरीज़ ‘दुपहिया’ के दूसरे सीज़न का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह नई कहानी दर्शकों को हंसी, ड्रामा और अनोखी परिस्थितियों से भरपूर एक मजेदार सफर पर ले जाने का वादा करती है। सोनम नायर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने किया है, जबकि इसकी कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है।

मोबाइल टावर से मचा नया गदर

बता दें कि दुपहिया सीरिज की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। इस बार गांव के बनवारी झा की बंजर जमीन पर एक नया मोबाइल टावर लग जाता है। इसके बाद पूरे गांव में अफवाहों, अंधविश्वास और अजीबोगरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

एक तरफ बनवारी का पूरा परिवार नई-नई मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ रोशनी और अमावस अपनी-अपनी उलझनों से निपटने की जद्दोजहद में लगे हैं। रोशनी एसएससी के पेपर की तैयारी में जुटी है, लेकिन उसकी लापरवाही आसपास के लोगों को भी आफत में डाल देती है।

निरहुआ की धमाकेदार एंट्री से बढ़ा स्टार कास्ट का वजन

इस नए सीज़न की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टार कास्ट है। पुराने पसंदीदा कलाकारों गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा की वापसी तो हुई ही है, साथ ही भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की एंट्री ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है। सभी कलाकार अपने रोल की नई परतों और नए अंदाज़ के साथ दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं।

कलाकारों और निर्देशक ने शेयर किए अपने अनुभव

दुपहिया सीरीज़ को लेकर अपनी उत्सुकता जताते हुए निर्देशक सोनम नायर ने कहा कि यह शो उनके दिल के बेहद करीब है और वे दर्शकों के प्यार को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं मुख्य एक्टर गजराज राव का मानना है कि छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी हर किसी से जुड़ती है।

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और शिवानी रघुवंशी ने बताया कि सीज़न 2 में परिस्थितियां ज्यादा चुनौतीपूर्ण और मजेदार हैं। भुवन अरोड़ा और स्पर्श श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने रोल में आए बदलावों और एक्टिंग के अनुभव को काफी संतोषजनक बताया।

1अक्टूबर से कई देशों में होगा प्रीमियर

धड़कपुर की इस अनोखी दुनिया का दीदार करने के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 'दुपहिया' सीज़न 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 से भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। गांव की सादगी और रोजमर्रा के कॉमेडी से सजी यह सीरीज़ इस बार भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर