पीएम नरेंद्र मोदी, दुलकर सलमान और एक्टर ममूटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं'

South Star Dulquer Salmaan: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर दुलकर सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन में पिता ममूटी को पद्म सम्मान मिलने के बाद यह ऐतिहासिक पल आया।

यति सिंह

Dulquer Salmaan Padma Bhushan Event: दक्षिण सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी को जब देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं। इस खास मौके पर ममूटी के बेटे एक्टर दुलकर सलमान भी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे। पुरस्कार समारोह के बाद अभिनेता ममूटी के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक विशेष मुलाकात की। दुलकर सलमान ने इस पूरी मुलाकात की बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक्टर दुलकर सलमान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए इन पलों को अपने जीवन का सबसे बड़ा और अनमोल सम्मान बताया है। दुवकर सलमान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए। दुलकर ने लिखा कि 'एक तरफ देश के प्रधानमंत्री से मिलने का सौभाग्य और दूसरी तरफ अपने पिता को उनके शानदार सिनेमाई सफर के लिए देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित होते देखना, यह सब किसी सपने जैसा लगता है।'

राष्ट्रपति भवन में लगा सितारों का मेला

नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में कला और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाने वालों में साउथ फिल्मों के अभिनेता ममूटी के अलावा वर्सेटाइल एक्टर आर माधवन और सुरों की मल्लिका अलका याज्ञनिक जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

इस साल के दूसरे चरण के समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 65 कर्मयोगियों को सम्मान दिया गया। जिसमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। इससे पहले मई महीने में हुए प्रथम चरण के समारोह में भी 66 लोगों को यह गौरव हासिल हुआ था।

जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी

फेमस पिता के इस सुपरस्टार ममूटी बेटे की बात करें तो दुलकर सिर्फ फैमली मोर्चों पर ही नहीं बल्कि अपने पेशेवर जीवन में भी बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह नए सिनेमा और डायरेक्टरों को बढ़ावा देने में भी आगे रहते हैं।

हाल ही में दुलकर सलमान ने निर्देशक कश्यप श्रीनिवास की आने वाली फिल्म 'गायापड्डा सिम्हम' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया है। इस आने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में तरुण भास्कर, मनसा चौधरी और फारिया अब्दुल्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना