फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के बाद अब ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 12 दिनों में 500 करोड़ कमाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Ajay Devgn Drishyam 3 Collection Day 12: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है।

यति सिंह

Highlight

  • ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 501.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने का दावा किया गया है।

  • फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

  • फिल्म ने ‘सिंघम अगेन’ और ‘दृश्यम 2’ के बताए गए वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है

Drishyam 3 worldwide Collection 500 Crore: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दृश्यम 3 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जो जलवा बिखेरा है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजय सालगांवकर के रोल में अजय देवगन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं है। दर्शक इस बेहतरीन कहानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिसके रिजल्ट में बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड तेजी से टूट रहे हैं।

सिनेमाघरों में फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म ने 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों से ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और टिकट खिड़की पर इसकी रफ्तार लगातार तेज बनी रही।

खबरों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही देश के अंदर फिल्म की कुल नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विदेशी बाजार से भी मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

घरेलू बाजार के अलावा विदेशी दर्शकों के बीच भी इस थ्रिलर फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक लगभग 114 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के आंकड़ों को मिलाकर इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ ही यह फिल्म एक्टर के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छुआ है।

अजय देवगन की बाकी फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड

इस शानदार सक्सेस ने अजय देवगन की पिछली कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म 'सिंघम अगेन' का दुनियाभर का कुल कलेक्शन लगभग 372.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जबकि हिंदी 'दृश्यम 2' ने करीब 342.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ने अपनी पिछली दोनों फिल्मों और सिंघम अगेन को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

दृश्यम 3 बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

महज 12 दिनों के अंदर 500 करोड़ रुपये की क्लब में शामिल होकर यह फिल्म साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई है। इस बड़ी लिस्ट में पहले स्थान पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का नाम कायम है।

हालांकि अजय देवगन की फिल्म ने कई अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर और कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे