अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मैं आदमी नहीं, शनि हूं से परिवार के लिए किसी भी हद तक जाने तक, दृश्यम 3 के दमदार डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

Ajay Devgn Film Drishyam 3 Dialogues: दृश्यम 3 के ट्रेलर में अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा
'दृश्यम 3' के ट्रेलर में विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के लिए हर हद पार करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के दमदार डायलॉग्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
तब्बू की मीरा देशमुख इस बार जस्टिस नहीं बल्कि बदला लेने के इरादे से लौट रही हैं। उनका डायलॉग 'मुझे जस्टिस नहीं, बदला चाहिए' कहानी में बढ़ते तनाव की झलक देता है।
सौरभ शुक्ला का डायलॉग 'विजय क्या करेगा, ये या तो विजय जानता है या अल्लाह जानता है' काफी चर्चा में है। इस एक लाइन में विजय के किरदार का रहस्य साफ नजर आता है।
प्रकाश राज के किरदार ने विजय को अनपढ़ लेकिन बेवकूफ नहीं बताया है। उनका यह डायलॉग विजय की चालाकी और पुलिस से आगे निकलने की उसकी क्षमता को दिखाता है।
जयदीप अहलावत फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच की भूमिका निभा रहे हैं। उनका 'मैं आदमी नहीं, शनि हूं' वाला डायलॉग खतरनाक अंदाज की झलक देता है।
अजय देवगन का विजय सलगांवकर इस बार पहले से ज्यादा मुश्किल हालात में फंसा नजर आ रहा है। वह कहता है कि अब खेल दिमाग का नहीं बल्कि नसीब का बन चुका है। विजय परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसका कहना है कि परिवार को धमकी देने वाले के सामने कोई भी वर्दी या ताकत उसे रोक नहीं सकती।
'दृश्यम 3' के ये सात दमदार डायलॉग्स फिल्म की रोमांचक कहानी की झलक दिखाते हैं। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की टक्कर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?