तब्बू और अजय देवगन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ajay Devgn Drishyam 3: 'दृश्यम 2' से बेहतर है अजय देवगन की 'दृश्यम 3', एक्टर ने बताई कहानी को खत्म करने की वजह

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन ने दृश्यम 3 को लेकर बताया कि उन्हें यह दृश्यम 2 से बेहतर लगी। अजय ने कहा कि दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री का सीक्वल लिखना आसान नहीं है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Ajay Devgn Upcoming Film Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के लिए तैयार है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इसी बीच अजय देवगन ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इसकी रिलीज से पहले चर्चा और बढ़ा दी है। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें 'दृश्यम 3' पिछली फिल्म 'दृश्यम 2' से भी बेहतर लगी है।

अजय देवगन हाल ही में मुंबई में आयोजित FICCI Frames 2026 के एक पैनल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग देखी है। अजय ने कहा कि फिल्म जिस तरह से तैयार हुई है, उससे वह काफी खुश हैं। अभिनेता ने अपनी निजी राय साझा करते हुए कहा कि उन्हें 'दृश्यम 3', 'दृश्यम 2' से बेहतर लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।

क्यों खत्म हो रही है दृश्यम फ्रैंचाइजी

अजय देवगन ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है। उनके मुताबिक, यह कहानी का अंत है और दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि विजय सलगांवकर इस बार पुलिस को मात दे पाते हैं या खुद मुश्किल में फंस जाते हैं। अभिनेता ने कहा कि ‘दृश्यम’ जैसी कहानी लिखना आसान नहीं है। इसलिए मेकर्स इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, फिल्म और इसकी स्क्रिप्ट जिस तरह तैयार हुई है, उसके बाद उन्हें लगता है कि कहानी को यहीं रोक देना चाहिए।

सीक्वल लिखना क्यों है मुश्किल

अजय देवगन ने यह भी समझाया कि 'दृश्यम' जैसी मर्डर मिस्ट्री का सीक्वल बनाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कहानी को वहीं से आगे बढ़ाना पड़ता है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। ऐसे में लेखक और निर्देशक के पास नई कहानी या बिल्कुल अलग मर्डर मिस्ट्री पेश करने की गुंजाइश सीमित हो जाती है। अजय ने कहा कि फ्रैंचाइजी को खत्म करने के फैसले पर किसी तरह का मतभेद नहीं था। उनके मुताबिक, लेखकों और निर्देशक ने कहानी को आगे बढ़ाने के विचार से ही काम शुरू किया था।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी शुरुआती रिपोर्ट्स में अच्छी प्रतिक्रिया का दावा किया गया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ओपनिंग डे के लिए 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज की है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र