दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दृश्यम 3 की रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में 1.78 लाख टिकट बुक, 7.09 करोड़ तक पहुंची कमाई

Advance Booking Report: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में तेजी दिख रही है। 28 सितंबर शाम तक पहले दिन के लिए 1.20 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि ब्लॉक सीट समेत आंकड़ा 1.78 लाख है।

सोनाली झा

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 28 सितंबर शाम 5:20 बजे तक ‘दृश्यम 3’ के पहले दिन के लिए 1.20 लाख टिकट बिक चुके थे। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1.78 लाख टिकट हो गया। ये बुकिंग देशभर में 6,902 शोज के लिए हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं और एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में टिकट बिक्री का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बिके टिकटों से 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में करीब 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 7.09 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म के पहले दिन 50-60 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

दृश्यम 2 ने पहले दिन कमाए थे 15.38 करोड़

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन 240.54 करोड़ रुपये रहा था। अब तीसरे पार्ट की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के बाद इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

ये सितारे आएंगे नजर

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपने किरदारों में नजर आएंगे। इस बार फ्रेंचाइजी में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। अब 2 अक्टूबर को रिलीज के बाद यह देखना होगा कि 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े वास्तविक कमाई में किस तरह बदलते हैं।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज