दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'डॉ. हसन' का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में दीया मिर्जा, नवाजुद्दीन के साथ काम करने को बताया बुरा अनुभव

Dia Mirza Controversy: एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को बुरा बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिस पर नवाजुद्दीन ने भी करारा जवाब दिया।

यति सिंह

Highlights

  • दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग कर उनके साथ काम करने का अनुभव खराब बताया।

  • दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बर्ताव और एटीट्यूड पर सवाल उठाए।

  • नवाजुद्दीन ने खाली कुर्सी की तस्वीर के साथ 'एक ओंकार! नानक देव जी' लिखा।

  • 'डॉ. हसन' 27 दिसंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Dia Mirza Nawazuddin Siddiqui Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बने हुए हैं। इसकी वजह दीया की एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन को टैग करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को बुरा सपना बताया।

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना

दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए उनके बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की। दिया ने उनके साथ काम करने के अनुभव को खराब बताते हुए उनके बातचीत करने के तरीके और एटीट्यूड पर सवाल उठाए। उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए। हालांकि दीया ने यह साफ नहीं किया कि आखिर किस घटना के कारण उन्हें ऐसा अनुभव हुआ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

दीया मिर्जा की टिप्पणी के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी इंस्टाग्राम पर एक खाली कुर्सी की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने 'एक ओंकार! नानक देव जी' लिखा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस पोस्ट को दीया मिर्जा की टिप्पणी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि एक्टर ने पोस्ट में दीया का नाम नहीं लिया और न ही इसे उनके बयान का सीधा जवाब बताया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

सोशल मीडिया यूजर्स को दिखा पब्लिसिटी स्टंट

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी दिलचस्प हैं। कुछ लोग दीया मिर्जा की नाराजगी को गंभीरता से ले रहे हैं, तो कुछ इसे किसी आने वाले प्रोजेक्ट की प्रमोशनल रणनीति मान रहे हैं।

दरअसल दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही वेब सीरीज 'डॉ. हसन' में साथ नजर आने वाले हैं। इसी वजह से कुछ यूजर्स इस चर्चा को सीरीज के प्रचार से जोड़ रहे हैं। जिसका टीजर रिलीज भी हो चुका है। यह सीरीज 27 दिसंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट