मनोरंजन

दिवाली खत्म...अल्फा शुरू, शरवरी वाघ फिल्म के फाइट सीन की कर रही हैं तैयारी

शरवरी वाघ ने दिवाली का जश्न मना लिया है और अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की तैयारी में जुट गई हैं। एक्शन सीन के लिए वह इस समय जिम में पसीना बहा रही हैं। हैवी वर्कआउट की तस्वीर उन्होंने साझा की है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: शरवरी वाघ के लिए 2024 बेहद सफल साल साबित हुआ इस साल उन्होंने मुंज्या, महाराज और वेदा जैसी बेहतरीन फिल्में दी। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर मुंज्या की अगर बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। कुछ समय पहले शरवरी वाघ दिवाली का जश्न मना रही थी। लेकिन अब दिवाली खत्म हो गई है ऐसे में अल्फा की शुरुआत होगी। शरवरी वाघ ने शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। एक्शन सीन को बेहतरीन तरीके से करने के लिए उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। वह जिम में पसीना बहा रही है।

शरवरी वाघ जिम में पसीना बहाते हुए और हैवी वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीर साझा किया। तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में आप उन्हें हैवी वर्कआउट करते हुए देख सकते हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, दिवाली खत्म...अल्फा शुरू, मंडे मोटिवेशन। जिससे प्रशंसकों को यह जानकारी मिल गई है कि वह यशराज फिल्म्स की अपकमिंग मूवी की शूटिंग की तैयारी शुरू करने वाली है।

दिवाली के पहले अल्फा की शूटिंग चल रही थी लेकिन दिवाली की वजह से शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अब फिर से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होने वाली है। यह फिल्म शिव रवैल निर्देशित फिल्म होगी और उसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

शरवरी वाघ की 2024 में रिलीज हुई सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शरवरी वाघ जिन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कुछ समय पहले ही की है और अब उनके लिए एक सुनहरा मौका है कि वह अपने आप को एक्टिंग के दम पर और मेहनत के दम पर साबित कर सकती हैं।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!