दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Divyanka Tripathi ने दिखाई मदरहुड जर्नी की झलक, शेयर कीं प्रेगनेंसी के दिनों की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

Divyanka Tripathi Twins: दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ प्रेगनेंसी के दिनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें दिव्यांका ने मदरहुड जर्नी की झलक फैंस को दिखाई।

सोनाली झा

Divyanka Tripathi Pregnancy Photos: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में जुड़वा बेटों की मां बनीं दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने अपने पति विवेक दहिया के साथ प्रेगनेंसी के दौरान कराया गया ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट शेयर किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिव्यांका ने पोस्ट में लिखा कि दुनिया को सिर्फ एक ऐसा कपल दिखाई दे रहा था जो किसी का इंतजार कर रहा था, लेकिन असल में उनके भीतर एक पूरी नई दुनिया सांस ले रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ यादें समय बीतने के साथ और भी खूबसूरत हो जाती हैं, खासकर तब जब उनकी मंजिल इतनी प्यारी हो। इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्रिटीज का भरपूर प्यार मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग एक्ट्रेस को मातृत्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं और तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरों में दिखी शानदार बॉन्डिंग

शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दिव्यांका पति के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में विवेक उनके माथे को चूमते हुए बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में दोनों का यह फोटोशूट काफी एलिगेंट और क्लासी लग रहा है। फैंस का कहना है कि इन तस्वीरों में प्यार, विश्वास और परिवार की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है।

मई में हुआ जुड़वा बेटों का जन्म

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इसी साल मई में अपने जुड़वा बेटों का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से एक्ट्रेस लगातार अपनी मदरहुड जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए साझा कर रही हैं। हाल ही में एक व्लॉग में उन्होंने अपने दोनों बेटों के स्वभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने बड़े बेटे को प्यार से ‘T1’ और छोटे बेटे को ‘T2’ नाम दिया है।

दोनों बेटों की आदतों का किया खुलासा

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि T1 काफी शांत और समझदार है। वह समय पर दूध पीता है और आराम से सो जाता है। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में उसे ‘श्रीराम जैसा बच्चा’ बताया। वहीं T2 को उन्होंने ज्यादा शरारती और ध्यान आकर्षित करने वाला बताया। उनके अनुसार छोटा बेटा हमेशा एक्टिव रहता है और परिवार का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z