दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की 5 समानता  
मनोरंजन

Divya Bharti: दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ये हैं 5 समानता

Divya Bharti And Sushant Singh Rajput: दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत दोनों की मौत अनसुलझी पहेली बनकर रह गई। दोनों को उनके फैंस आज भी याद करते हैं। कहते हैं ये जिंदा होते तो बहुत बड़ा मुकाम हासिल करते।

अनिल सिंह

Divya Bharti And Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड में कई कलाकारों की मौत रहस्यमय तरीके से हुई लेकिन दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत की मौत क्यों हुई इसके बारे में उनके प्रशंसक आज भी जानना चाहते हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि दोनों के ही मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई। दोनों की मौत में कई समानताएं हैं। लेकिन पांच समानताएं ऐसी है जिसे प्रशंसक भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।

दिव्या भारती को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा है, दिव्या भारती के साथ-साथ लोग सुशांत सिंह राजपूत को भी याद कर रहे हैं। क्योंकि दोनों की ही मौत की गुत्थी कभी सुलझ नहीं पाई। प्रशंसक आज भी उनकी मौत को संदेह जनक पाते हैं।

1) मुंबई में हुई दोनों की मौत

सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या भारती दोनों की मौत मुंबई में हुई, इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच भी की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या, तो दिव्या भारती की मौत को नशे की हालत में बालकनी से गिरने की वजह (एक्सीडेंटल डेथ) बताया गया।

2) दोनों की मौत की गुत्थी अब तक नहीं समझ पाई

सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या भारती दोनों की ही मौत की गुत्थी अनसुलझी रह गई। प्रशंसक आज भी उनकी मौत की वजह को जानना चाहते हैं। प्रशंसकों को आज भी लगता है कि मौत के पीछे असली वजह कुछ और थी।

3) मौत के बाद भी अब तक मिलता है प्रशंसकों का प्यार

दिव्या भारती की मौत को लंबा समय हो गया है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भी 2 साल से अधिक का वक्त हो गया है। लेकिन दोनों के प्रशंसक अब तक अपने चहेते कलाकारों को भूल नहीं पाए हैं। वह उन्हें आज भी याद करते हैं।

4) करियर के पीक पर हुई दोनों की मौत

दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत दोनों की जब मौत हुई तो इन दोनों का करियर अपने चरम पर था कहा यह जाता है कि अगर दोनों की मौत नहीं होती तो यह बॉलीवुड में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करते।

5) मौत को हत्या मानते हैं प्रशंसक

सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या भारती दोनों के प्रशंसक इन दोनों की मौत को आत्महत्या या एक्सीडेंटल डेथ नहीं मानते हैं, उन्हें लगता है कि उनकी हत्या की गई है, हालांकि जांच में ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा