दिशा वकानी (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Disha Vakani: दयाबेन की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी! वायरल हुआ वीडियो

दयाबेन यानी दिशा वकानी की शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी हो रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक महिला को दयाबेन के किरदार में शो में एंट्री करते हुए दिखाया गया है।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस पिछले कई सालों से दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने फैंस की उम्मीदों को फिर से जगा दिया। इस वीडियो में एक महिला को दयाबेन के किरदार में शो में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। लेकिन क्या वाकई दिशा वकानी शो में लौट आई हैं? आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की हकीकत।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला को दयाबेन के रूप में गाड़ी से उतरते हुए गोकुलधाम सोसायटी में प्रवेश करते दिखाया गया है। वीडियो के अंत में शो के निर्माता असित कुमार मोदी भी नजर आते हैं और कहते हैं कि हम वादा करते हैं कि दया भाभी जल्द ही शो में दिखाई देंगी। इससे उत्साहित होकर कई फैंस ने इस वीडियो को सच मान लिया और दिशा वकानी की वापसी की बधाइयां भी दे।

हालांकि, जांच करने पर पता चलता है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है, बल्कि इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एडिट और क्रिएट किया गया है। इस वीडियो में दिख रही महिला दिशा वकानी नहीं हैं, और न ही शो की टीम या मेकर्स की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि दिशा वकानी वाकई वापसी कर रही हैं।

अभी तक TMKOC की प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह साफ है कि यह वीडियो सिर्फ एक फैन-मेड कंटेंट है जिसे एडवांस टेक्नोलॉजी के सहारे तैयार किया गया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में जब निर्माता असित मोदी से दिशा वकानी की वापसी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उनका शो में आना मुश्किल है। लेकिन मैं अब भी पॉजिटिव हूं और मुझे लगता है भगवान कोई चमत्कार करेंगे। यह बयान दर्शकों को यह संकेत देता है कि दिशा वकानी की वापसी अभी केवल उम्मीद पर टिकी हुई है, कोई ठोस योजना नहीं है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन