दीपिका कक्कड़ (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ ने प्यार के लिए दो बार बदला धर्म, स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ी जंग

Dipika Kakar Birthday Special: दीपिका कक्कड़ ने ससुराल सिमर का से लोकप्रियता हासिल की। आज वह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। पहली शादी रौनक सैमसन से टूटने के बाद उन्होंने शोएब इब्राहिम से निकाह किया।

सोनाली झा

Dipika Kakar Birthday: छोटे पर्दे की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका कक्कड़ का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे में हुआ था। ‘ससुराल सिमर का’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली दीपिका की जिंदगी में जहां एक ओर शोहरत और प्यार रहा, वहीं दूसरी ओर धार्मिक विवाद, ट्रोलिंग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ा।

दीपिका कक्कड़ ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर करियर शुरू किया, लेकिन हेल्थ इश्यूज के वजह से उन्होंने यह नौकरी छोड़ी और एक्टिंग में कदम रखा। टीवी पर दीपिका का डेब्यू 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से हुआ और इसके बाद उन्होंने कई शोज किए, लेकिन असली पहचान उन्हें 2011 में 'ससुराल सिमर का' से मिली।

नहीं चली दीपिका की पहली शादी

साल 2018 में ‘बिग बॉस 12’ की विनर बनकर दीपिका ने अपने फैंस का दिल और भी जीत लिया। उन्होंने हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिस्सा लिया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण शो बीच में छोड़ना पड़ा। दीपिका की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही। उनकी पहली शादी पायलट रौनक सैमसन से हुई थी, जो क्रिश्चियन थे। परिवार के विरोध के बावजूद दीपिका ने शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2015 में तलाक हो गया।

सीरियल के सेट पर मिला प्यार

इसके बाद दीपिका को ‘ससुराल सिमर का’ के को-एक्टर शोएब इब्राहिम से प्यार हुआ और 2018 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर शोएब से निकाह किया। इस फैसले के लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि मेरे लिए प्यार सबसे ऊपर है। साल 2023 में दीपिका ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा है।

स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ी जंग

साल 2025 में दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। उन्होंने 14 घंटे की सर्जरी, टारगेटेड थेरेपी और लंबी मेडिकल जर्नी के बाद कैंसर से लड़ाई लड़ी। एक व्लॉग में दीपिका ने कहा कि यह मेरी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई थी, लेकिन शोएब और फैंस के साथ ने मुझे हिम्मत दी। सर्जरी के बाद हुए अल्सर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद दीपिका ने हार नहीं मानी। खबर है कि दीपिका टीवी पर कमबैक करने वाली हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा