रामायण फिल्म के लिए दीपिका चिखलिया को नहीं किया गया था एप्रोच 
मनोरंजन

दीपिका चिखलिया को रामायण के लिए किया गया था एप्रोच? एक्ट्रेस ने बताया सच

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बताया कि फिल्म रामायण के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया था, उन्होंने बताया कि मैं सीता का किरदार निभा चुकी हूं, ऐसे में किसी और किरदार के लिए कोई सवाल ही नहीं उठता।

अनिल सिंह

नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण का टीजर कल जारी हुआ। उसके बाद से ही रामानंद सागर के रामायण के कलाकारों को लेकर नितेश तिवारी के रामायण के कलाकारों की तुलना शुरू हो गई है। रामानंद सागर के रामायण की अगर बात करें तो उनका हर एक किरदार आज भी दर्शकों के दिलों दिमाग में बसा हुआ है। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल रहे हों या फिर सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया, दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर यह थी कि दीपिका को रामायण फिल्म के लिए दीपिका को ऑफर मिला था। हालांकि अब दीपिका चिखलिया ने साफ कर दिया है कि उन्हें फिल्म का ऑफर नहीं मिला था।

टाइम्स टीवी से बातचीत करते हुए दीपिका चिखलिया ने बताया कि फिल्म रामायण के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इस बारे में उन्होंने जहमत नहीं उठाई क्योंकि मैं सीता का रोल कर चुकी हूं और अन्य किसी किरदार के लिए मुझे चुना जाना मुमकिन ही नहीं था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर मुझे मौका मिलता महाभारत या शिव पुराण में कुछ करने का तो मैं जरूर सोचती।

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं रामानंद सागर के रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं साउथ के कलाकार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। तो वही रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। भरत, शत्रुघ्न के किरदार में कौन नजर आएगा? कुंभकरण और विभीषण की भूमिका कौन निभाएगा?इसके बारे में भी जल्द ही खुलासा हो सकता है। वैसे दर्शक यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि सूर्पणखा के किरदार में कौन नजर आएगी।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल