दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ नहीं होंगे ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा, बोनी कपूर ने इसके पीछे की वजह का किया खुलासा

दिलजीत दोसांझ मेट गाला फैशन शो के बाद अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबरें थी कि 'नो एंट्री' के सीक्वल पार्ट में अभिनेता नजर आने वाले हैं लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से वो बाहर हो गए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार मेट गाला लुक या म्यूजिक प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म को लेकर। दरअसल, अभिनेता लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन अब वो इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ अब बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं रहेंगे। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने फिल्म को ‘क्रिएटिव डिफरेंस’ यानी किसी मतभेदों के चलते छोड़ा है, लेकिन अब निर्माता बोनी कपूर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

बोनी कपूर की फिल्म से बाहर हुए दिलजीत

फिल्म में पहले दिलजीत के साथ अर्जुन कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले थे। कहा जा रहा था कि दिलजीत इस कॉमिक फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, बात बन नहीं पाई। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की वजह सिर्फ डेट्स का तय होना है, ना कि ‘क्रिएटिव डिफरेंस’ है।

बोनी कपूर ने आगे कहा कि दिलजीत ‘बॉर्डर 2’ और ‘नो एंट्री 2’ दोनों के लिए कमिटेड हैं, लेकिन शूटिंग डेट्स को लेकर मुश्किल आ रही है। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की भी अहम भूमिका है और उनकी डेट्स सिर्फ अगस्त-सितंबर तक ही उपलब्ध हैं। इसलिए फिलहाल दिलजीत उस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। कोई भी क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है, हम अब भी कोशिश कर रहे हैं कि शेड्यूल मैनेज हो सके।”

इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 

आपको बता दें, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग अब जनवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है। दिलजीत की जगह किसे लिया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी होंगी और उनके किरदार को फिल्म के पहले पार्ट में बिपाशा बसु के रोल से प्रेरित बताया जा रहा है।

अगर दिलजीत दोसांझ की बात करें, तो वह बॉलीवुड, पंजाबी सिंगर और अभिनेता हैं और अपने अपकमिंग प्रोजक्ट्स की वजह से काफी बिजी भी रहते है। हालांकि, इन दिनों उनके पास सनी देओल की बॉर्डर 2 और नो एंट्री 2 जैसी फिल्में हैं। लेकिन अब बोनी कपूर में क्लियर कर किया कि नो एंट्री में उनका आना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे