Diljit Dosanjh Concert Speech: ग्लोबल सिंगर बन चुके पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ दुनिया भर के बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। दिलजीत अपनी जादुई आवाज और अनोखे अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले फेमस सिंगर बन चुके है। हाल ही में दिलजीत का एक बेहद भावुक कर देने वाला रूप सामने आया है।
दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसने उनके फैंस को न सिर्फ हैरान किया बल्कि उनके दिलों को भी छू लिया। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपना गाना गाने से ठीक पहले बेहद गहरे विचारों सभी के साथ शेयर हैं और संगीत जगत की बड़े दिग्गजों को भी याद किया है।
फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत ने अपने फैंस के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह मंच के पीछे की अपनी भावनाओं को बता रहे हैं। दिलजीत ने साफ शब्दों में कहा कि 'आज वह जिस मुकाम पर हैं और लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके भीतर जो गजब की ऊर्जा दिखाई देती है, वह असल में सिर्फ उनकी नहीं है। यह उस विरासत का हिस्सा है जो उन्हें पूर्वजों से मिली है।' दिलजीत का मानना है कि जब वह स्टेज पर गाते हैं, तो उनके पीछे उन तमाम महान कलाकारों की दुआएं और मेहनत काम कर रही होती है जिन्होंने संगीत को अपनी जिंदगी दे दी।'
दिलजीत ने अपने इस खास वीडियो में दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार माइकल जैक्सन से लेकर पंजाब की धरती से जुड़े अमर सिंह चमकीला तक का नाम लिया। दिलजीत ने लाला चंद यमला जट्ट, गुरदास मान, सुरिंदर शिंदा, कुलदीप मानक और मोहम्मद सदीक जैसे दिग्गज फनकारों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सिंगर दिलजीत ने वीडियो में कहा कि इन सभी गुणी कलाकारों ने अपने दौर में जो संघर्ष किया था। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि आज पंजाबी गानों को सात समंदर पार भी इतनी बड़ी पहचान मिल रही है। अगर इन दिग्गजों ने रास्ता नहीं दिखाया होता, तो आज नई पीढ़ी के लिए यह मुकाम हासिल करना नामुमकिन था।'
यह भी पढ़ें: पहले वीकेंड पर कैसा रहा ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
सिंगिंग की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब दिलजीत दोसांझ अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर भी पूरी तरह तैयार है। दिलजीत जल्द ही बड़े पर्दे पर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे है।
मैं वापस आऊंगा फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की नई सनसनी शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और युवा अभिनेता वेदांग रैना जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मैं वापस आऊंगा फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।