पहले वीकेंड पर कैसा रहा 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Report: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वीकेंड पर 3 दिनों में 37 करोड़ रुपये तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 3
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई कहानियां दिखाई देती हैं, लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बनाना हर कहानी के बस की बात नहीं है। मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमा रही है। अभिनेता वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की अहम भूमिकाओं से सजी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब इस फिल्म का पहला वीकेंड बीत चुका है, और इसके तीसरे दिन यानी बीते रविवार के कमाई सामने आ चुकी हैं।

वीकेंड पर फिल्म ने दिखाई शानदार तेजी

शुरुआत के दो दिनों में सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ने के बाद रविवार को फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलेक्शन में एक अच्छी बढ़त देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने की वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी, जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर देखने को मिला। रिलीजिंग के तीसरे दिन फिल्म ने देश भर के थिएटर्स से करीब 9 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया, जिसने इसके पहले वीकेंड की कुल कमाई को एक मजबूती दी।

3 दिनों में फिल्म की कितनी हुई कमाई?

वरुण धवन की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और रिलीजिंग के दूसरे दिन भी फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। लेकिन बीते रविवार को 9 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर फिल्म का 3 दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये तक हो गया है। वहीं, अगर घरेलू बाजार में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 28.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को किया गया पसंद

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की सफलता विदेशी बाजारों में भी देखी जा रहा है। लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी ये फिल्म ने रिलीजिंग के 3 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड मार्केट में कुल 37.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट को देखते हुए हालांकि 'है जवानी तो इश्क होना है' को अभी लंबी दूरी तय करनी है, लेकिन शुरुआत के दिनों में ये आंकड़े मेकर्स को थोड़ी राहत जरूर दे रहे हैं।

कड़े मुकाबले के बीच 'है जवानी तो इश्क होना है' को चुनौति

बीते हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आसान नहीं था। वरुण धवन की इस फिल्म का सीधा मुकाबला बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' और साउथ सुपरस्टार राम चरण की बड़ी फिल्म 'पेड्डी' से हो रहा है। इसके साथ ही पहले से चल रही मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी अभी भी रेस में बनी हुई है।

सभी बड़ी फिल्मों के बीच 'पेड्डी' जैसी फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है, तो वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भी कड़ी चुनौतियों और कई तरह के विवादों के बावजूद अपनी एक अलग जगह बनाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com