दिलजीत दोसांझ (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Diljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल

Diljit Dosanjh Fees: हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी फिल्म सतलुज को इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निर्देशक हनी ने बताया है कि फिल्म के लिए दिलजीत ने सिर्फ 1 रुपये फीस ली।

अपूर्वा नायक

Diljit Dosanjh Fees For Satluj Movie: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दिलजीत की फिल्म सतलुज फिलहाल काफी ज्यादा विवादों से घिरी हुई है।

हाल ही में सतलुज के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने दिलजीत को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस इंटरव्यू में हनी ने बताया है कि दिलजीत ने इस फिल्म को करने के लिए करोड़ों में फीस नहीं ली है, बल्कि सिर्फ 1 रुपये फीस के तौर पर ली।

आखिर दिलजीत को क्यों चुना?

हनी त्रेहान ने बताया कि वे जब पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे, तो वे उसमें एक पंजाबी हीरो को ही चुनना चाहते थे। वे चाहते थे कि इस रोल को कोई ऐसा पंजाबी एक्टर निभाए जो पंजाब की संस्कृति, भाषा और संवेदनाओं को गहराई से समझता हो। यहीं कारण था कि उन्होंने दिलजीत को इस फिल्म के हीरो के रुप में चुना।

कैसे हुई दिलजीत से मुलाकात?

इस इंटरव्यू में डायरेक्टर हनी त्रेहान ने दिलजीत दोसांझ से मुलाकात को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात दिलजीत से जनवरी 2021 में अमृतसर एयरपोर्ट पर हुई थी। समय की कमी होने के बाद भी दिलजीत ने उनकी बात पूरे ध्यान से सुनी और फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।

स्क्रिप्ट पढ़कर हुए भावुक

हनी त्रेहान के मुताबिक, जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट और रिसर्च से जुड़ा फोल्डर दिलजीत को सौंपा, तो अभिनेता भावुक हो गए। उन्होंने स्क्रिप्ट को अपने माथे से लगाया और श्रद्धा के साथ 'वाहेगुरु' कहा। निर्देशक का कहना है कि उसी पल उन्हें महसूस हो गया था कि दिलजीत इस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहते हैं।

क्यों ली सिर्फ 1 रुपये की फीस?

निर्देशक के अनुसार, जब फीस तय करने की बात आई तो दिलजीत ने किसी भी बड़ी रकम को लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा जैसे सम्मानित व्यक्ति का किरदार निभाने के बदले पैसे लेना उन्हें उचित नहीं लगता। हालांकि, कानूनी और अनुबंध संबंधी औपचारिकताओं के लिए किसी न किसी राशि का उल्लेख जरूरी था। ऐसे में दिलजीत की सहमति से उनकी फीस प्रतीकात्मक रूप से सिर्फ 1 रुपया तय की गई।

निर्देशक के खुलासे ने जीता लोगों का दिल

हनी त्रेहान के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ की सराहना हो रही है। कई लोग इसे उनके पेशेवर समर्पण और किरदार के प्रति सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं। अभिनेता के इस फैसले ने एक बार फिर यह दिखाया कि कुछ भूमिकाएं कलाकारों के लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सम्मान का विषय भी होती हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM