मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने अपनी फैन को बताया रब, 'इक कुड़ी' गाना सुनकर रो पड़े लोग

दिलजीत दोसांझ इस समय अपने 'दिल लुमिनाटी इंडिया' कंसर्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। कंसर्ट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से न सिर्फ वो फैंस का दिल जीतते नजर आए बल्कि लोगों की आंखें भी नम हो गई। 

अनिल सिंह

मुंबई: दिलजीत दोसांझ इस समय 'दिल लुमिनाटी इंडिया' कंसर्ट को लेकर चर्चा में हैं उनका कंसर्ट अभी चल रहा है। देश भर में उनका यह कंसर्ट अलग-अलग शहरों में हो रहा है। एक कंसर्ट में उन्होंने एक लड़की को ही रब बता दिया। दरअसल यह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी महिला प्रशंसक है। इसके बारे में वीडियो में कहते नजर है कि उन्होंने दिलजीत दोसांज का बहुत साथ दिया है। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने उस लड़की के नाम के अलावा और कोई भी जानकारी वहां साझा नहीं की बस सिर्फ 'इक कुड़ी' गाना उन्होंने उसे डेडिकेट किया।

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर 27 अक्टूबर को आयोजित अपने दिल्ली शो का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह खुशी नाम की एक फैन को स्टेज पर बुलाते हुए नजर आए। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि वह अपने सभी फैंस को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने बताया कि खुशी ने उनका बहुत साथ दिया है। दिलजीत ने इस मौके पर कहा कि ए कुड़ी मेरे लिए रब है। मतलब वह अपने फैन की तुलना भगवान से करते हुए नजर आए हैं।

दिलजीत दोसांझ ने अपनी फैन खुशी के नाम पर आभार जताते हुए इक कुड़ी गीत उनके लिए डेडिकेट किया। जब वह यह गाना गा रहे थे तब दर्शक उनको कमरे में कैद कर रहे थे कई लोग अपने आंसू पोछते हुए नजर आए। स्टेडियम का माहौल एकदम भावना से भर गया था, यह कहा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ के सभी प्रशंसक बेहद ज्यादा भावुक हो गए थे।

दिलजीत दोसांझ की सोशल मीडिया की दूसरी पोस्ट पर लोग उनकी की तारीफ करते हुए नजर आए। दरअसल खुशी वाला वीडियो इंस्टा स्टोरी पर साझा किया गया था, ऐसे में उसके कमेंट के बारे में नहीं पता चल पाया, लेकिन लोग उनके अन्य पोस्ट पर जाकर भी इस पोस्ट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। उन्होंने दिलजीत को रियल हीरो और डाउन टू अर्थ शख्सियत बताया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप