धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन

Dhurandhar Shooting Challenges: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग 47-48 डिग्री गर्मी में हुई थी। रणवीर सिंह ने भारी कॉस्ट्यूम में भी शानदार डेडिकेशन दिखाकर सभी को चौंका दिया।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Movie Climax Scene Details: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां दर्शक इसके एक्शन और कहानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं अब इसके क्लाइमेक्स शूट से जुड़ी दिलचस्प और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स सीन को शूट करना काफी था मुश्किल

फिल्म के मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि क्लाइमेक्स सीन को शूट करना टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि इस एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगा, जिसमें रिहर्सल भी शामिल थीं।

यह शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में हुई, जहां तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वहां न तो कोई पेड़ था और न ही छांव, जिससे टीम को लगातार तेज धूप में काम करना पड़ा।

लोकेशन भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। पूरा सेट एक इंडस्ट्रियल एरिया में बनाया गया था, जहां चारों तरफ मेटल कंटेनर, गाड़ियां और मालगाड़ियां खड़ी थीं। गर्मी के कारण इन मेटल सतहों से निकलने वाली हीट और भी ज्यादा परेशानी पैदा कर रही थी। ऐसे हालात में एक्शन सीन शूट करना आसान नहीं था।

भीषण गर्मी में रणवीर सिंह का हो गया था बुरा हाल

इस दौरान रणवीर सिंह को भारी-भरकम पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट पहनकर खतरनाक स्टंट करने पड़े। इतना ही नहीं, वह जलते हुए कंटेनरों पर कूदते भी नजर आए। हैरानी की बात यह है कि इतनी भीषण गर्मी में भी उन्होंने पूरे सीन को बेहद समर्पण के साथ शूट किया।

शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हुए नकली खून की मात्रा भी चौंकाने वाली थी। करनदीप सिंह के मुताबिक, हर दिन रणवीर पर काफी मात्रा में फेक ब्लड इस्तेमाल किया जाता था और एक हफ्ते में पूरी एक बाल्टी खत्म हो गई। इसके अलावा, रणवीर ने भारी विग पहनकर भी शूटिंग की, जो इस गर्मी में और मुश्किल साबित हो सकता था।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और कबीर बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की सफलता और इसके पीछे की मेहनत यह साबित करती है कि बड़े पर्दे पर दिखने वाला हर सीन कितनी कठिन परिस्थितियों में तैयार होता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी