Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह ने 'एनिमल' को पीछे छोड़ा, 555.7 करोड़ कमाकर 'धुरंधर' बनी भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म 
मनोरंजन

Dhurandhar: धुरंधर ने एनिमल को चटाई धूल, टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल

Dhurandhar New Record: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 555.7 करोड़ कमाकर 'एनिमल' (553 करोड़) को पछाड़ा। यह फ़िल्म अब भारत की ऑल टाइम टॉप 10 इंडियन फ़िल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

अनिल सिंह

Dhurandhar in Top 10 Indian Films: रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के बाद से ही तूफानी कमाई कर रही है। फ़िल्म ने अब एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार को अपनी शानदार कमाई के साथ, आदित्य धर की इस फ़िल्म ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ते हुए, भारत की 'ऑल टाइम टॉप 10 इंडियन फ़िल्मों' की लिस्ट में 10वीं जगह पक्की कर ली है।

'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और तब से यह फ़िल्म ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

'एनिमल' को पीछे छोड़ टॉप 10 में एंट्री

संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म 'एनिमल' अब तक इस ऑल टाइम टॉप 10 लिस्ट में 10वें नंबर पर काबिज़ थी, जिसका भारत में लाइफ़टाइम कलेक्शन 553 करोड़ था। नया रिकॉर्ड: 'धुरंधर' ने रविवार को अपनी कमाई का आंकड़ा ₹555.7 करोड़ तक पहुँचा दिया और 'एनिमल' को पीछे धकेलते हुए 10वें स्थान पर कब्ज़ा कर लिया।

टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में 'कंतारा चैप्टर 1' और 'छावा' भी शामिल

साल 2025 का दबदबा: इस लिस्ट में 'धुरंधर' के साथ-साथ इसी साल रिलीज़ हुई अन्य दो बड़ी फ़िल्में 'कंतारा चैप्टर 1' और 'छावा' भी शामिल हैं, जो 2025 को बॉलीवुड के लिए शानदार साल बनाती हैं।

भारत की टॉप 10 फ़िल्में (ऑल टाइम कलेक्शन)

रैंक फ़िल्म का नाम भारत में कलेक्शन (करोड़)
1 पुष्पा द रूल पार्ट 2 1234.1 करोड़
2 बाहुबली 2 1030 करोड़
3 केजी एफ चैप्टर 2 859.7 करोड़
4 आरआरआर 782.2 करोड़
5 कल्कि 2898 एडी 646.31 करोड़
6 जवान 640.25 करोड़
7 कंतारा चैप्टर 1 633.42 करोड़
8 छावा 601.54 करोड़
9 स्त्री 2 597.99 करोड़
10 धुरंधर 555.7 करोड़

संदीप रेड्डी वांगा ने भी की तारीफ

'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी 'धुरंधर' की सफलता की सराहना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'धुरंधर' टाइटल फ़िल्म पर पूरी तरह फिट बैठता है और इसमें ताकत दिखती है। उन्होंने फ़िल्म के म्यूजिक, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन को टॉप पर बताया और रणवीर सिंह तथा अक्षय खन्ना के काम की ज़बरदस्त तारीफ की।

अगले साल मार्च में रिलीज धुरंधर का सीक्वल

'धुरंधर' फ़िल्म का यह पहला पार्ट था, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे अहम किरदार में थे। फ़िल्म का सीक्वल अगले साल मार्च में रिलीज़ होने वाला है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम