धुरंधर का कलेक्शन  
मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Day 2: धुरंधर का कहर जारी, दूसरे दिन कलेक्शन ने पार किए इतने करोड़ रुपये

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की ऐक्शन-ड्रामा फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जिससे यह साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई।

सोनाली झा

Ranveer Singh Film Dhurandhar Day 2 Earning: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई की और अब दूसरे दिन के आंकड़ों ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह कमाई इसे इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनाती है, जिसने ‘छावा’ (31 करोड़) और ‘वॉर 2’ (29 करोड़) के बाद अपनी जगह बनाई। लेकिन फिल्म का असली तूफान दूसरे दिन दिखाई दिया।

धुरंधर का दूसरे दिन का कलेक्शन

सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन सुबह 10:35 बजे तक 31 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई हो चुकी थी। यानी महज डेढ़ दिन में फिल्म 58 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के इन डेटा में आगे बदलाव हो सकता है, लेकिन शुरुआती ट्रेंड साफ बताता है कि ‘धुरंधर’ एक ब्लॉकबस्टर रन पर है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जोरदार

फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ ने इंडिया में 27 करोड़, जबकि ओवरसीज में 13 करोड़ की कमाई की। इस तरह ‘धुरंधर’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रहा। दूसरे दिन की भारतीय कमाई जोड़ें तो फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। आदित्य धर, जिन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाई थी, इस बार भी अपने निर्देशन से दर्शकों और क्रिटिक्स को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

स्टारकास्ट ने जमाया रंग

रणवीर सिंह फिल्म में अपने दमदार अंदाज में नजर आते हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गजों ने फिल्म को और मजबूत बनाया है। एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। अक्षय खन्ना का नेगेटिव रोल दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रहा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कहर की तरह छाई हुई है और आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकती है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी