धुरंधर 2 का ट्रेलर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर छिड़ी बहस, देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम एंगल को लेकर दो धड़ों में बंटे यूजर्स

Dhurandhar 2 Trailer Public Reaction: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स रणवीर सिंह के एक्शन और देशभक्ति से भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

सोनाली झा

Dhurandhar 2 Trailer Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, बदले की कहानी और देशभक्ति से जुड़े संवाद देखने को मिल रहे हैं। हालांकि ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस भी शुरू हो गई है और यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।

जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म में देशभक्ति और धार्मिक मुद्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गया है। ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक रणवीर सिंह का इंटेंस लुक, हाई-वोल्टेज एक्शन और बदले की कहानी दर्शकों को काफी रोमांचित कर रही है।

यूजर्स का रिएक्शन

कई यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खासकर रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ल्यारी का बादशाह वापस आ गया है और 19 मार्च को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आलोचना भी हो रही है तेज

दूसरी तरफ सोशल मीडिया का एक वर्ग फिल्म को लेकर आलोचनात्मक रुख भी अपना रहा है। कुछ यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन जैसे विषयों को जोड़कर दर्शकों की भावनाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। आलोचना करने वाले यूजर्स का कहना है कि फिल्म एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसे इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे यह वास्तविक घटनाओं पर आधारित हो। उनके मुताबिक ऐसे विषयों को फिल्म में शामिल करना आजकल फिल्मों को हिट कराने का नया पैटर्न बनता जा रहा है।

रिलीज से पहले ही चर्चा में फिल्म

फिलहाल ट्रेलर को लेकर चल रही बहस के बावजूद फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। खास बात यह है कि रिलीज के समय इसके सामने बड़ी फिल्मों की ज्यादा टक्कर भी नहीं है। पहले खबर थी कि टॉक्सिक भी इसी तारीख को रिलीज होगी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है। ऐसे में रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही मैदान में उतरने वाली है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच