शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू

Shilpa Shetty Reaction: ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में शिल्पा शेट्टी फैमिली संग पहुंचीं और फिल्म को सुपर, आग लगा दी बताया। आदित्य धर की फिल्म को सेलेब्स और फैंस दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोनाली झा

Shilpa Shetty On Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की दमदार मौजूदगी ने इस फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है। पेड प्रीव्यू के दौरान फिल्म को देखने के लिए आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों की भी भीड़ उमड़ी।

मुंबई के पीवीआर जुहू में आयोजित पेड प्रीव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और फैमिली के साथ फिल्म देखने पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। व्हाइट टॉप, लाइट जींस और खाकी जैकेट में उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। फिल्म देखने के बाद जब शिल्पा शेट्टी थिएटर से बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उनसे फिल्म का रिव्यू पूछा।

शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी ने मुस्कुराते हुए कहा कि सुपर, आग लगा दी। उनका यह छोटा लेकिन दमदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ‘धुरंधर 2’ का क्रेज सिर्फ आम दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी इसे देखने के लिए उत्साहित नजर आए। गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ पेड प्रीव्यू में पहुंचे। यह साफ संकेत है कि रणवीर सिंह की फिल्म को रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री का सपोर्ट मिल रहा है।

क्या दोहराएगी पहले पार्ट की सफलता

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इसके सीक्वल से भी मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। पेड प्रीव्यू के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म को 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग