रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की गूंज पाकिस्तान तक, ल्यारी के लोगों ने मांगा फिल्म के मुनाफे में हिस्सा

Dhurandhar 2 Profit Demand: पाकिस्तान के ल्यारी इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धुरंधर 2 के मुनाफे में हिस्सा मांगते दिख रहे हैं। इस पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सोनाली झा

Pakistan Reaction Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई है। फिल्म के हिट होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कराची के ल्यारी इलाके के कुछ लोग फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक शख्स दावा करता दिख रहा है कि फिल्म में ल्यारी का जिक्र और बैकड्रॉप दिखाकर करोड़ों की कमाई की गई है। ऐसे में आदित्य धर को चाहिए कि वह फिल्म के प्रॉफिट का कुछ हिस्सा वहां के लोगों के विकास के लिए दें। वीडियो में यह भी कहा गया कि इस पैसे से इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सकता है।

भारत में यूजर्स ने किया ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस मांग को ‘बेतुका’ बताते हुए मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि अगर पैसा दिया भी गया, तो आम जनता तक नहीं पहुंचेगा। वहीं कुछ ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

फिल्म की कहानी बनी चर्चा का कारण

फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट के मिशन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने की कहानी पर आधारित है, जिसमें ल्यारी जैसे इलाकों का जिक्र भी सामने आता है। हालांकि इस तरह की मांग और विवाद फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के वीडियो इसे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बनाए हुए हैं।

धुरंधर 2 की कमाई

‘धुरंधर 2’ की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 रोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है। 10 दिनों में फिल्म 'धुरंधर 2' की कुल कमाई 1,200 करोड़ रुपए का बिजनस किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 102 करोड़ रुपए छापे थे। इतना ही नहीं धुरंधर 2 ने नौवें दिन 49.67 करोड़ रुपए और दसवें दिन 62 करोड़ रुपए जमा किए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज