Dhurandhar 2 100 Days Collection: बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। फिल्म 'धुरंधर 2' ने बड़े पर्दे पर अपने रिलीजिंग के 100 दिन पूरे कर लिए हैं, जो आज के दौर में किसी भी फिल्म के लिए एक मील का पत्थर है। दर्शकों के बीच फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि नए दौर की कई फिल्मों के आने के बाद भी इस मेगा बजट फिल्म के शोज सिनेमाघरों में मजबूती से चल रहे हैं।
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो आंकड़े दर्ज किए हैं, वे अच्छे-अच्छे समीक्षकों को हैरान करने के लिए काफी हैं। खबरों के अनुसार फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों से अब तक कुल 1813.38 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दौरान एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया था।
इतनी बड़ी सफलता की बुनियाद दरअसल इसके पहले पार्ट से ही पड़ गई थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2025 में दिसंबर के महीने में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
दूसरे पार्ट की धुंआधार सफलता के बाद इस पूरी फ्रेंचाइजी ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। डायरेक्टर आदित्य धर के मार्गदर्शन में बनी इन दोनों फिल्मों ने मिलकर वैश्विक स्तर पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ 'धुरंधर 2' इतनी बड़ी कमाई करने वाली भारत की पहली सिनेमाई फ्रेंचाइजी बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की इतनी लंबी टिके रहने की वजह इसकी दिलचस्प और झकझोर देने वाली कहानी को माना जा रहा है। फिल्म की कहानी पड़ोसी देश पाकिस्तान की सरजमीं से रची जाने वाली नापाक साजिशों और उनके काले कारनामों को उजागर करती है।
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकारों की फौज ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान फूंकी है। जहां कई धड़ों ने इसे एक खास तरह का प्रोपेगैंडा करार दिया, लेकिन तमाम कॉन्ट्रोवर्सी को पीछे छोड़ते हुए फिल्म 'धुरंधर 2' ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली।