ध्रुव राठी ने उठाया शाहरुख खान पर सवाल 
मनोरंजन

ध्रुव राठी ने उठाया शाहरुख खान पर सवाल, 'इतने अमीर होने के बाद क्यों कर रहे हैं पान मसाला का प्रचार'

Dhruv Rathee Video: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से सवाल किया है कि इतने अमीर होने के बावजूद वे पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पाद का प्रचार क्यों कर रहे हैं।

सोनाली झा

Dhruv Rathee questioned Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के बीच एक नया बहस का विषय सामने आया है। हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शाहरुख की संपत्ति और उनके पान मसाला ब्रांड के प्रमोशन को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ध्रुव राठी ने शाहरुख की नेट वर्थ का जिक्र करते हुए कहा कि एक्टर की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 12,400 करोड़ रुपये है।

ध्रुव राठी ने शाहरुख से सवाल उठाया कि इतने विशाल दौलत के बाद भी क्या उन्हें पान मसाला जैसी हानिकारक चीज का प्रचार करना जरूरी है। ध्रुव ने अपने वीडियो में कहा कि क्या इतना पैसा पर्याप्त नहीं है? अगर पर्याप्त है, तो क्या मजबूरी थी कि आप हानिकारक उत्पाद प्रमोट करें? ध्रुव राठी ने वीडियो के जरिए अपील की कि इसे अधिक से अधिक लोग शेयर करें ताकि यह संदेश सीधे शाहरुख तक पहुंचे।

ध्रुव राठी का पुराना वीडियो

ध्रुव राठी का कहना था कि स्टार के फैसले पर सवाल उठाना हर आम नागरिक का हक है, खासकर जब वह स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले उत्पादों के प्रचार में शामिल हों। इस मामले पर शाहरुख खान ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धूम्रपान और कोल्ड ड्रिंक के प्रचार पर अपनी राय शेयर की थी।

शाहरुख खान ने कही थी ये बात

शाहरुख ने कहा था कि अगर आपको लगता है कि कुछ उत्पाद हानिकारक हैं, तो उन्हें रोक दीजिए। मैं एक एक्टर हूं, मुझे काम करना है और इससे राजस्व मिलता है। मेरा काम करने में कोई बुराई नहीं। शाहरुख ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हानिकारक उत्पादों को रोकने में असफल रहती है क्योंकि उससे उन्हें राजस्व प्राप्त होता है।

ध्रुव राठी के सवाल से सहमत हैं फैंस

ध्रुव राठी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपने काम को जारी रखना और उससे होने वाला लाभ प्राप्त करना है। उनका कहना था कि अगर कुछ गलत है, तो इसे बनाना बंद कर दीजिए। मेरा काम करने दो। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस और आम जनता में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। कई लोग ध्रुव राठी के सवाल से सहमत हैं, जबकि कई फैंस शाहरुख के व्यावसायिक फैसले को उनकी व्यक्तिगत आजादी मान रहे हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह