Dhruv Rathee On Janhvi Kapoor (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

ध्रुव राठी ने जाह्नवी कपूर विवाद पर तोड़ी चुप्पी: बांग्लादेशी हिंदू वाली पोस्ट के आरोप पर दी सफाई

Dhruv Rathee ने जाह्नवी कपूर की फोटो इस्तेमाल करने पर उठे विवाद पर जवाब दिया। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह जाह्नवी को बांग्लादेशी हिंदुओं पर पोस्ट करने के कारण निशाना नहीं बना रहे थे।

अनिल सिंह

Dhruv Rathee On Janhvi Kapoor: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने फिल्मी हस्तियों की 'प्लास्टिक सर्जरी' पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके थंबनेल में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की पहले और बाद की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। इस थंबनेल के कारण नेटिजन्स ने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी, जाह्नवी कपूर को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि जाह्नवी ने हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर एक पोस्ट किया था।

विवाद बढ़ने पर ध्रुव राठी ने एक वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों का तीखा जवाब दिया है और इस पूरी अटकलबाजी को सिरे से खारिज किया है।

क्या बांग्लादेशी हिंदुओं के कारण बनाया निशाना?

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिनमें लिखा गया था, "जागो हिंदुओं। जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेशी हिंदू के लिए पोस्ट किया और ध्रुव राठी ने उनकी सुंदरता पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो बनाया।"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ध्रुव राठी ने कहा, "तुम्हें भगवान ने दिमाग दिया है, क्यों नहीं इस्तेमाल करते इसका? मतलब बीजेपी के आईटी सेल वाले जो पोस्ट डालते रहेंगे, तुम उसे अंधाधुन यकीन करते रहोगे।"

उन्होंने तर्क दिया कि जिस दिन जाह्नवी कपूर ने पोस्ट डाली, उसी दिन वह रिसर्च और एडिटिंग करके प्लास्टिक सर्जरी पर आधे घंटे का वीडियो कैसे डाल सकते हैं।

"ना तुम्हारे पापा से डरता हूं, ना सेलिब्रिटी से"

ध्रुव राठी ने स्पष्ट किया कि वह जाह्नवी कपूर को निशाना क्यों नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा, "दूसरा मैंने खुद बांग्लादेशी हिंदुओं के ऊपर रील बनाई, तो मैं उस व्यक्ति को लेकर आलोचना क्यों करूंगा? मैं तुम लोगों की तरह नहीं हो सकता, सामने से आलोचना करता हूं। जो बोलना होता है, मुंह पर बोलता हूं। ना मैं तुम्हारे पापा से डरता हूं और ना ही मैं किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से डरता हूं।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके वीडियो का उद्देश्य 'नकली खूबसूरती' का समाज पर पड़ने वाला प्रभाव बताना था। उन्होंने कहा, "ये पूरा वीडियो प्लास्टिक सर्जरी के ऊपर है, उसका क्या प्रभाव पड़ता है समाज पर। इस वीडियो में मैंने जाह्नवी कपूर से कोई सवाल नहीं किया।"

ध्रुव राठी ने बताया कि उन्होंने विवाद के कारण नहीं, बल्कि टेक्निकल वजहों से वीडियो का थंबनेल बदला है। उनके वीडियो में श्रुति हासन, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियों का भी जिक्र था, जिन्होंने सर्जरी की बात कबूल की है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए