आमिर खान ने बताई धर्मेंद्र की प्रेयर मीट मिस करने की वजह 
मनोरंजन

आमिर खान ने बताई धर्मेंद्र की प्रेयर मीट मिस करने की वजह, बोले- मैं मुंबई में था ही नहीं

Aamir Khan Tribute On Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन ने इंडस्ट्री और फैंस को शोक में डुबो दिया। 27 नवंबर को उनकी प्रेयर मीट में कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन आमिर खान मौजूद नहीं रह सके।

सोनाली झा

Aamir Khan On Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 27 नवंबर को आयोजित उनकी प्रेयर मीट में कई बड़े सितारे जैसे शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पहुंचे, लेकिन सुपरस्टार आमिर खान इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हो सके। खुद आमिर ने उनकी प्रेयर मीट में न जा पाने की वजह और धर्मेंद्र से अपनी खास बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की है।

आमिर खान फिलहाल 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में मौजूद हैं, जहां उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कई अनसुने किस्से साझा किए। आमिर ने बताया कि धर्मेंद्र से वह बीते एक साल में करीब 7-8 बार मिले थे और उनके काफी करीब आ गए थे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि बेहद विनम्र और दिलचस्प इंसान थे, जिनके साथ वक्त बिताना उन्हें हमेशा अच्छा लगता था।

पहली मुलाकात में आजाद हुए थे खुश

आमिर खान ने बताया कि जब वे पहली बार अपने बेटे आजाद को धर्मेंद्र से मिलवाने ले गए थे, वह क्षण उनके लिए बहुत खास था। आमिर के मुताबिक, मैं उनके काम को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, लेकिन मेरा बेटा उन्हें असल में नहीं जानता था। इसलिए मैंने सोचा कि उसे इस महान इंसान से मिलाना जरूरी है। धर्मेंद्र की शख्सियत और सरल स्वभाव ने आजाद को भी बहुत प्रभावित किया था।

धर्मेंद्र को अंडररेटेड किया गया है

आमिर ने कहा कि धर्मेंद्र को अक्सर सिर्फ ‘ही-मैन’ या ‘एक्शन हीरो’ के रूप में याद किया जाता है, जबकि उनके अनुसार, धर्मेंद्र की परफॉर्मेंस कई जॉनर में बेहतरीन रही है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र साहब सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं थे। रोमांस हो, इमोशन हो या ड्रामा… वे हर किरदार में कमाल के थे। मुझे लगता है, उन्हें बहुत कम आंका गया है।

प्रेयर मीट में न जाने का कारण

आमिर खान ने बताया कि वह उस दिन मुंबई में मौजूद ही नहीं थे, इसलिए प्रेयर मीट में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आज मैं बॉम्बे में नहीं हूं, इसलिए उनकी प्रेयर मीट मिस कर रहा हूं। काश मैं वहां होता। धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए आमिर भावुक हो गए और कहा कि वह हमेशा उनके पास बैठना पसंद करते थे, क्योंकि उनकी बातों में और मौजूदगी में एक अलग ही सुकून था।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज