धर्मेंद्र और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

धर्मेंद्र ने क्यों की B ग्रेड फिल्में? पिता का रोमांटिक सीन देख गुस्से में आए सनी देओल, डायरेक्टर से की मारपीट

Dharmendra B Grade Films: हीमैन धर्मेंद्र के साथ फिल्म शूटिंग के दौरान हुए धोखे की वजह से सनी देओल काफी नाराज हो गए थे। जब उन्हें पिता के साथ चालाकी की खबर मिलते ही डायरेक्टर को सबक सिखा दिया था।

यति सिंह

Sunny Deol Angry On Diractor: भारतीय सिनेमा में देओल फैमिली की अपनी एक अलग साख और मर्यादा रही है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक में उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने कुछ कम बजट वाली बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया। इन्हीं फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर ने उनके साथ ऐसी चालाकी की, जिसकी भनक जब उनके बेटे सनी देओल को लगी तो बवाल खड़ा हो गया।

चालाकी से शूट कराया गया था विवादित सीन

यह वाकया फिल्म आज का गुंडा की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म का डायरेक्शन बी-ग्रेड फिल्में बनाने के लिए फेमस डायरेक्टर कांति शाह कर रहे थे। शूटिंग के दौरान कांति शाह ने धर्मेंद्र से केवल एक सामान्य सीन की शूटिंग करवाई, जिसमें उन्हें एक लकड़ी के घोड़े पर बैठकर केवल घुड़सवारी करने जैसी एक्टिंग करनी थी। धर्मेंद्र ने डायरेक्टर के कहे अनुसार बेहद सामान्य तरीके से वह सीन पूरा कर दिया, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस फुटेज का क्या इस्तेमाल होने वाला है।

बॉडी डबल की मदद से बनाया गया रोमांटिक सीन

निर्देशक कांती शाह ने एक्टर धर्मेंद्र की मासूमियत और भरोसे का गलत फायदा उठाया। उन्होंने सीन पूरा होने के बाद एक बॉडी डबल की मदद से एक रेप सीन शूट किया। इसके बाद एडिटिंग टेबल पर धर्मेंद्र के चेहरे और उनके घुड़सवारी वाले एक्सप्रेशन को बॉडी डबल वाले आपत्तिजनक सीन के साथ सुपरइम्पोज़ कर दिया गया। जब फिल्म पर्दे पर आई तो सीन ऐसा नजर आ रहा था जैसे खुद धर्मेंद्र उस आपत्तिजनक सीन का हिस्सा थे। इस चालाकी ने एक्टर की साफ-सुथरी छवि को नुकसान पहुंचाया।

जब बेटे सनी तक पहुंची इस चालाकी की खबर

जैसे ही इस बात की जानकारी सनी देओल को मिली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अपने पिता के सम्मान और मर्यादा के साथ हुए इस खिलवाड़ को वह सहन नहीं कर सके। खबरों के अनुसार सनी देओल ने बिना कोई समय गंवाए डायरेक्टर कांति शाह को अपने ऑफिस बुलवाया। अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सनी देओल उस वक्त इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने डायरेक्टर को जमकर फटकार लगाई और कड़े शब्दों में सबक सिखाया।

परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे सनी

फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल को एक शांत और संजीदा व्यक्ति माना जाता है, जो गैर-जरूरी विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, जब भी बात उनके परिवार के मान-सम्मान और गरिमा पर आती है, वह पीछे नहीं हटते। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि देओल फैमिली के लिए उनकी प्रतिष्ठा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। बाद में इस विवादित सीन को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए थे, ताकि हीमैन की छवि पर कोई आंच न आए।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर