धनुष वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तिरुपति मंदिर में भीड़ में फंसे धनुष की ढाल बने बेटे, मृणाल ठाकुर संग अफेयर की अफवाहों के बीच VIDEO वायरल

Dhanush Viral Video: धनुष हाल ही में तिरुपति मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन के बाद भीड़ में फंस गए। इस दौरान उनके बेटे लिंगा और यत्र उन्हें बचाते दिखे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Dhanush Visited Sri Venkateswara Swamy Temple: साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुके एक्टर धनुष इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मृणाल ठाकुर संग अफेयर और शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में वह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ दोनों बेटे लिंगा और यत्र भी मौजूद थे।

मंदिर दर्शन के बाद जैसे ही धनुष बाहर निकले, वहां मौजूद भारी भीड़ उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ी। इसी दौरान हालात ऐसे बन गए कि धनुष भीड़ में फंसते नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनके बेटे लिंगा और यत्र आगे बढ़कर पिता को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बच्चों की समझदारी और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धनुष का वायरल वीडियो देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वायरल क्लिप पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई धनुष की सादगी और पारिवारिक मूल्यों की सराहना कर रहा है तो कोई उनके बेटों को रियल बॉडीगार्ड बता रहा है। खास बात यह है कि यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं।

हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धनुष और मृणाल 14 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। हालांकि, बाद में ये खबरें महज अफवाह साबित हुईं। धनुष के करीबी सूत्र ने साफ तौर पर इन रिपोर्ट्स को झूठा और निराधार बताया।

मृणाल ठाकुर संग अफयेर की उड़ी थी अफवाहें

धनुष और मृणाल ठाकुर की कथित लव स्टोरी की चर्चा अगस्त 2025 में शुरू हुई थी, जब दोनों फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के एक इवेंट में साथ नजर आए थे। प्रीमियर के दौरान मृणाल का धनुष के पास दौड़कर पहुंचना फैंस की नजरों में आ गया। बाद में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

वर्कफ्रंट से इतर अगर धनुष की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने रजनीकांत की बेटी और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। शादी के करीब 18 साल बाद 2022 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया और 2024 में उनका तलाक भी हो गया। फिलहाल धनुष अपने काम और परिवार पर फोकस करते नजर आ रहे हैं, जबकि तिरुपति मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे