विमान हादसे के बाद टला धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ का इवेंट 
मनोरंजन

विमान हादसे के बाद टला धनुष की फिल्म कुबेर का इवेंट, मेकर्स ने जताया शोक

धनुष की फिल्म कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट होने वाला था। हालांकि, अब खबर है कि यह इवेंट स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुबेर के निर्माता जल्द ही नई तारीख की घोषणा की करेंगे।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर के प्री-रिलीज इवेंट को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। यह इवेंट बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला था जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन अब फिल्म के निर्माताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इस इवेंट को टाल दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। निर्माताओं ने कहा कि हम ऐसे दुखद समय में प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं समझते। जल्द ही फिल्म की टीम इस इवेंट की नई तारीख की घोषणा करेगी।

कब रिलीज होगी कुबेर

शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी ‘कुबेर’ में धनुष के साथ नागार्जुन और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पी. राम मोहन राव द्वारा किया गया है। संगीत की जिम्मेदारी साउथ के हिट संगीतकार देवी श्री प्रसाद (DSP) ने निभाई है। कुबेर 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के अचानक करोड़पति बनने और उससे जुड़े संघर्षों को दर्शाएगी, जिसमें थ्रिल, इमोशन और म्यूजिक का जबरदस्त मिक्स है।

धनुष की आने वाली फिल्में

'कुबेर' के अलावा धनुष खुद द्वारा निर्देशित 'इडली कढ़ाई' नामक फिल्म में भी नज़र आएंगे जिसमें उनकी जोड़ी नित्या मेनन के साथ बनी है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। वहीं, धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार कृति और धनुष की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात