युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद काम पर लौटी धनश्री वर्मा, न्यू प्रोजेक्ट का इशारा  
मनोरंजन

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा के नए प्रोजेक्ट का इशारा, जल्द होगा ऐलान

Dhanashree Verma New Project: धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन जल्दी धनश्री नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। उन्होंने खुद शूटिंग सेट से तस्वीरें जारी की है।

अनिल सिंह

Dhanashree Verma After Divorce With Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्दी उनके नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया जाएगा। वह नए प्रोजेक्ट पर टीम के साथ शूटिंग सेट पर मौजूद थी। कुछ तस्वीरें धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर जारी की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि तलाक की खबरों के बीच धनश्री काम पर वापस लौट आई है। उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी एक्ट्रेस ने साझा नहीं की है।

धनश्री वर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है और जानकारी दी है, पैकअप हो गया है 22 घंटे नॉनस्टॉप शूटिंग चली। इतना ही नहीं उन्होंने समय भी मेंशन किया है सुबह के 4:52 हो रहे थे और एक्शन वाला क्लैप बोर्ड नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में वह टीम के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन फारूकी के साथ नजर आ रही हैं। धनश्री ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह कर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और आखिरी फोटो शूटिंग सेट की है जहां शूटिंग में हिस्सा लेते टीम के मेंबर नजर आ रहे हैं, कैमरा यूनिट भी साथ दिखाई दे रहा है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री की मुलाकात कोविड के दौरान हुई थी और दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। लेकिन अचानक उनके अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया। धनश्री कई मौके पर स्टेडियम पहुंचकर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करती हुई भी नजर आई। कुछ समय पहले तक की दोनों की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर मौजूद है जिसमें वह दोनों खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन अब यह कपल अलग हो चुका है और फैंस उनके अलग होने की खबर सुनकर बेहद मायूस नजर आ रहे हैं।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग