देवोलीना भट्टाचार्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मां बनने के बाद बदल गई देवोलीना भट्टाचार्जी की जिंदगी, बेटे जॉय के पहले बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट

Joy First Birthday: टीवी की मशहूर गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस अपने बेटे जॉय का पहला बर्थडे मना रही हैं और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Devoleena Bhattacharjee Son Birthday: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली देवोलीना आज यानी 18 दिसबंर को अपने बेटे जॉय का पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस बेहद खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे संग ढेर सारी तस्वीरें और एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल छू लिया है।

दरअसल, देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए अपने जज्बात बयां किए हैं। उन्होंने जॉय को अपनी जिंदगी का “मिरैकल” बताया और लिखा कि बीता हुआ एक साल उनकी लाइफ का सबसे खूबसूरत सफर रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनने के बाद उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई है और अब हर दिन बेटे की मुस्कान से खास बन जाता है।

देवोलीना ने अपने पोस्ट में बेटे के आने का बाद का किस्सा शेयर किया

पोस्ट में देवोलीना का मां-बेटे का गहरा रिश्ता साफ नजर आता है। उन्होंने यह भी बताया कि जॉय के आने से उन्हें जिंदगी का असली मतलब समझ आया है। हर छोटी-सी चीज अब पहले से ज्यादा कीमती लगती है और हर पल यादगार बन गया है।

देवोलीना के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग जॉय को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और देवोलीना को एक शानदार मां बता रहे हैं। पिछले एक साल में एक्ट्रेस ने बेटे के साथ कई क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है।

एक्ट्रेस ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग रचाई थी शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को शहनवाज शेख से शादी की थी। इसके बाद 18 दिसंबर 2024 को उनके बेटे जॉय का जन्म हुआ। मां बनने के बाद से देवोलीना का सोशल मीडिया कंटेंट और भी ज्यादा इमोशनल और पॉजिटिव नजर आने लगा है।

फिलाहल, आज जॉय का पहला बर्थडे देवोलीना के लिए सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक साल की उन अनगिनत यादों का जश्न है, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। गोपी बहू से सुपर मॉम बनने तक का यह सफर वाकई खास है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप