देवोलीना भट्टाचार्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

डांस रियलिटी शो से शुरुआत, ‘गोपी बहू’ बनकर छाईं देवोलीना, जानें दिलचस्प करियर सफर

Devoleena Bhattacharjee Career: पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें। डांस रिएलिटी शो से करियर शुरू कर टीवी की फेमस बहू बनने की सफरनामा।

यति सिंह

Devoleena Bhattacharjee Birthday: टेलीविज़न इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्या आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। असम के एक बंगाली परिवार में जन्मीं देवोलीना ने अपनी मेहनत और कला के दम पर भारतीय टीवी जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि टीवी पर एक सीधी-साधी बहू का रोल निभाने वाली देवोलीना असल जिंदगी में काफी पढ़ी-लिखी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। आइए जानते हैं डांस के मंच से लेकर एक्टिंग की ऊंचाइंयों तक पहुंचने का उनका यह सफर कैसा रहा।

डांस के मंच से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

देवोलीना का रुझान बचपन से ही कला की ओर था। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में ट्रेनिंग हासिल किया है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने साल 2010 में पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के मंच पर अपना हुनर दिखाया था। इस मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यही वह टर्निंग पॉइंट था जहां से उनके लिए एक्टिंग के दरवाजे खुलने लगे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीवी सीरियल्स का रुख किया।

गोपी बहू बनकर मिली घर-घर में पहचान

साल 2011 में धारावाहिक 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली देवोलीना को असली पहचान साल 2012 में मिली। इस साल उन्होंने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल निभाया। इस रोल ने उन्हें रातों-रात भारत के हर घर में फेमस कर दिया। उनकी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस शो के जरिए वे भारतीय टेलीविजन की सबसे चहेती एक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में शामिल हो गईं।

फैशन डिजाइनिंग से लेकर बिग बॉस तक का सफर

एक्टिंग और डांस के अलावा देवोलीना भट्टाचार्या की पढ़ाई-लिखाई में भी गहरी रुचि रही है। उन्होंने प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी की है। टीवी की दुनिया में नाम कमाने से पहले उन्होंने बतौर फैशन डिजाइनर भी काम किया था।

उनके इसी बहुमुखी व्यक्तित्व और दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलेरिटी के कारण उन्हें साल 2019 में देश के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में प्रतिभागी के रूप में देखा गया। वहां भी उनके बेबाक और निडर अंदाज को लोगों ने खूब सराहा।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां