साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा है शाहिद कपूर की फिल्म 
मनोरंजन

Deva Movie Review: शाहिद कपूर की फिल्म है साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा, दिमाग को झकझोर देगी मूवी

Deva Review: शाहिद कपूर की फिल्म देवा इस समय चर्चा में बनी हुई है। क्रिटिक्स के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म देवा इसे आलोचकों की क्या प्रतिक्रिया मिली है।

अनिल सिंह

Deva Quick Review: शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत और पावेल गुलाटी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक गुस्सैल पुलिस वाले की कहानी पर आधारित है, जो माफिया के खिलाफ एक तरफा लड़ाई लड़ रहा है। अगर आप फिल्म की टिकट बुक करने जा रहे हैं तो यह रिव्यू आपके लिए है।

शाहिद कपूर की फिल्म देवा को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यू सामने आ रहे हैं। फिल्म एक्टर और क्रिटिक्स विवेक मिश्रा ने फिल्म को 3.5 स्टार्स दिया है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू पोस्ट करते हुए लिखा, यह साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा है। 2 घंटे 36 मिनट की फिल्म आपके दिमाग को झकझोर कर रख देगी। मूवी एक रोलर कोस्टर राइड की तरह है। जिसे आप मिस नहीं कर सकते।

शाहिद कपूर हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे। गुस्सैल पुलिसकर्मी हैं। #देवा में बदल जाते हैं। स्टाइलिश, मनोरंजन, जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि यह एक अनुभव है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ और रिव्यूज भी सामने आए हैं सभी ने फिल्म की तारीफ की है। इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल का संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म की कहानी शाहिद कपूर के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हाई प्रोफाइल मामले को सुलझाते वक्त विश्वासघात का शिकार होता है। ऐसे में शाहिद कपूर उस विश्वासघात का बदला किस तरह से लेता है, यह जानने के लिए फिल्म देखना होगा। रिव्यू के मुताबिक यह कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर की यह फिल्म देखने लायक है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल