दीपशिखा नागपाल का छलका दर्द, निगेटिव रोल की वजह से बेटी ने तोड़ दी थी फिल्म की सीडी  
मनोरंजन

फिल्मों में सिर्फ कपड़े उतारती हो, बेटी ने तोड़ दी थी CD, शाहरुख संग काम कर चुकी एक्ट्रेस का छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल शाहरुख और सलमान संग कर चुकी हैं, लेकिन फिल्मों में नेगेटिव रोल के लिए उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी बेटी ने उनके फिल्म की सीडी तोड़ दी थी और समाज ने भी उन्हें खूब ताने दिए हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल का दर्द छलका है, उन्होंने बताया कि फिल्मों में निगेटिव रोल करने के लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी है। समाज में उनके काम को नीची निगाह से देखा गया, तो वहीं इस माहौल में घर में उन्हें बेटी की नजरों में भी गिरा दिया था।

एक इंटरव्यू के दौरान दीपशिखा नागपाल ने बताया कि फिल्मों में निगेटिव रोल के लिए उन्हें खूब ताने सुनने मिले, उनके लिए नेगेटिव किरदार पर्दे पर निभाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने भारी कीमत चुकाई है। उन्हें समाज के तानों का सामना करना पड़ा, इतना ही नहीं घर में बेटी ने भी उन्हें गलत ही समझा। बातचीत के दौरान दीपशिखा ने बताया कि उनकी फिल्म कोयला की सीडी उनकी बेटी ने तोड़ दी थी।

दीपशिखा नागपाल ने बताया कि वह कोयला फिल्म और बादशाह फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में निगेटिव रोल निभाया था, इसको लेकर लोग उन्हें जज करने लगे। उन्हें सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव रोल ही ऑफर हुआ करते थे।

दीपशिखा नागपाल ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी में भी काफी काम किया, लेकिन टीवी में भी निगेटिव किरदारों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बातचीत के दौरान दीपशिखा नागपाल ने बताया कि उन्हें समाज से ताना सुनने को मिलता था। उनके काम को नीची निगाह से देखा जाता था, उनसे हमेशा यही सवाल पूछा जाता था कि तुम फिल्म में कपड़े ही तो उतारती हो, दीपशिखा नागपाल ने बताया कि यह सारी बातें सुनकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होने लगी, उन्होंने बताया कि मैं खुद को असफल महसूस करती थी। एक एक्टर के रूप में, एक मां के रूप में, मैं अंदर से टूट गई थी।

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल